मुख्यमंत्री का हस्ताक्षर किया पुलिस विभाग में नियुक्ति पत्र वायरल

दुर्गापुर के युवक को खेल कोटा के जरिए बजबज थाने में पोस्टनिग का जिक्र

प्रशासन ने फर्जी नियुक्ति पत्र करार देकर शुरू की जांच 


 


दुर्गापुर: कोलकाता के अलीपुर भवानी भवन पुलिस लाइन से दुर्गापुर के एक युवक को स्पोर्ट्स कोटा के तहत पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर पद के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के द्वारा हस्ताक्षर किया गया जॉइनिंग लेटर ऑनलाइन के जरिए आया है. उक्त जॉइनिंग लेटर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दुर्गापुर के प्रशासन की नींद उड़ गई है. उक्त लेटर दुर्गापुर के शंकरपुर के गोल्डन पार्क निवासी रीतम देवनाथ के नाम पर आया है. एवं रितम को 29 अप्रैल तक कोलकाता नवान्न पहुंचकर अपना आईडी संग्रह कर एक जून से ड्यूटी ज्वॉइन करने का उल्लेख है. नियुक्ति पत्र में रीतम की पोस्टिंग सब इंस्पेक्टर के तौर पर बजबज थाने में होने का उल्लेख है. मुख्यमंत्री द्वारा पुलिस विभाग में नौकरी दिए जाने की खबर से शहरवासियों में चर्चा का विषय बन गया है , वही विरोधी राजनीतिक दल इस विषय को लेकर सत्ताधारी दल को घेरने की कवायद शुरू कर दी है. वही पुलिस उक्त जॉइनिंग लेटर को पूरी तरह से फर्जी मान रही है . जांच करने पर रितम देवनाथ का घर बंद पाया गया , आस पास के लोगो ने बताया की रितम कुछ दिन पहले अपने परिवार के साथ कोलकाता चला गया है. उल्लेखनीय है कि रीतम देवनाथ शंकरपुर इलाके में अपने माता पिता संग रहता है. उनके रिश्तेदार सेपको टाउन शिप में रहते है. रिश्तेदार का कहना है की रितम ने कुछ महीना पहले पुलिस में नौकरी के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था. उसका ज्वाइनिंग लेटर भी मिलने की खबर है. लेकिन उसे नौकरी कैसे मिली? और नियुक्ति पत्र पर मुख्य मंत्री का साइन रहस्य का विषय है. पुलिस को इसकी जांच करनी चाहिए. इस बारे में दुर्गापुर के एसीपी तथागत पांडे ने बताया कि जॉइनिंग लेटर पूरी तरह से फर्जी है, पुलिस विभाग में इस तरीके से नियुक्ति नहीं होती, इसके लिए लिखित परिक्षा, इंटरव्यू एवम कई तरह के शारीरिक कॉम्प्टिशन से गुजरना पड़ता है. संदेह है कि यह मामला साइबर क्राइम से जुड़ा है.इन दिनों साइबर क्राइम से जुड़े अपराधी बेरोजगार युवकों को जाल में फांस कर मोटी रकम की वसूली करते हैं. यह मामला भी साइबर क्राइम से जुड़ा हो सकता है. फिलहाल कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है .शिकायत मिलने पर इसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता