पांडवेश्वर एरिया के खुटटाडीह में विधायक नरेंद्रनाथ चक्रबर्ती और आसनसोल रामकृष्ण मिशन के महाराज के हाथो नये ओसीपी का उद्घाटन



पांडवेश्वर---: इसीएल के पांडवेश्वर क्षेत्र के खोट्टाडीही में एक नया ओसीपी का शुभारंभ हुआ। जिसका उद्घाटन पांडवेश्वर के विधायक व पश्चिम बर्दवान तृणमूल कांग्रेस जिला अध्यक्ष नरेंद्रनाथ चक्रबर्ती और आसनसोल रामकृष्ण मिशन के महाराज सोमात्मानंद जी महाराज ने किया ।

ईसीएल सूत्रों के मुताबिक इस ओसीपी से सीएमएटी और जेएमसीटी निजी कंपनियों के संयुक्त सहयोग से कोयला उत्पादन किया जाएगा। इस पैंच की कार्य अवधि 2 वर्ष रखी गई है। पांडवेश्वर के बेलपहाड़ी गांव के पुनर्वास के कारण उस स्थान पर खुले खदान का काम हुआ। 2 साल में 41 लाख क्यूबिक मीटर मिट्टी काटी जाएगी और कोयला उत्पादन किया जाएगा। कंपनी सूत्रों के अनुसार इस पैंच में 33 लाख 8 हजार टन कोयले का भंडार मौजूद है। परियोजना पर खर्च लागभग 40 करोड़ रुपये होगा। सीएमएटी के चेयरमैन विश्वरूप दे ने कहा कि इस पैंच में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को काम करने का मौका मिलेगा. क्षेत्र की आने वाली पीढ़ियों के लिए इस खदान को पुन शुरू किया जा रहा है। इस अवसर पर पंडाबेश्वर विधानसभा के विधायक एवं पश्चिम बर्दवान जिलाध्यक्ष नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती, आसनसोल रामकृष्ण मिशन के सचिव महाराज स्वामी समतमानंद जी, ईसीएल पंडाबेश्वर क्षेत्र के महाप्रबंधक ए.एन.नायक, आईएनटीटीयूसी पंडाबेश्वर प्रखंड अध्यक्ष रामचरित्र पासवान, पंडाबेश्वर प्रखंड तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष किरीटी मुखर्जी उपस्थित थे. पांडवेश्वर के विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने कहा कि स्थानीय पांडवेश्वर सहित औद्योगिक क्षेत्र के आर्थिक विकास में इन निजी खदानों की महत्वपूर्ण भूमिका होगा. लेकिन विधायक ने ईसीएल को सख्त लहजे में चेतावनी दी कि अगर क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को किसी तरह से वंचित किया गया तो इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। और अधिकारियों द्वारा क्षेत्र के लोगों की सामाजिक सामान्य मांगों का पालन किया जाना चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात