बाँसड़ा आतु सोलो आना द्वारा ने ट्रांसपोर्टिंग ठप्प किया





रानीगंज- बाँसड़ा आतु सोलो आना के बैनर तले आदिवासी समाज के लोगों ने ईसीएल के बांसड़ा ओसीपी में परिवहन को ठप कर दिया. आदिवासी नेता संजय हेम्ब्रम ने बताया लंबे समय से बंद पड़े ओसीपी में फ्लाई ऐश डालकर भराई की गई थी, जिसकी वजह से छाई उड़ने से यहां के लोगों को तमाम तरह की परेशानियां हो रही हैं .इस बारे में स्थानीय लोगों का कहना है कि जब ओसीपी की भराई फ्लाई ऐश से की जा रही थी ,तभी उन्होंने इसका विरोध किया था. प्रबंधन को बताया गया था कि फ्लाईऐश से ओसीपी की भराई करने से लोगों को परेशानी होगी और वही हो रहा है हवा में उड़ कर फ्लाईऐश लोगों के शरीर के अंदर प्रवेश कर रहा है, जिससे उनको गुर्दे की बीमारियां हो रही है .खांसी हो रही है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों को भारी परेशानी हो रही है, तब प्रबंधन ने कहा था कि फ्लाईऐश पर मिट्टी डाला जाएगा लेकिन आज तक फ्लाईऐश पर मिट्टी नहीं डाली गई है. इस वजह से लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं. आसपास बच्चों के स्कूल है यहां आने वाले बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है. यही वजह है कि आज परिवहन ठक्कर के विरोध प्रदर्शन किया गया. इस बारे में यहां के एजेंट एस चटर्जी ने कहा की फ्लाई ऐश से भराई की गई थी, जिनको यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी उनका कहना था कि पूरे इलाके में जब फ्लाई ऐश से भलाई हो जाएगी .उसके बाद वह एक ही साथ मिट्टी डालेंगे, लेकिन फिलहाल 1 महीने से फ्लाई ऐश से भर आई बंद है तो अब मिट्टी से भरने का काम भी शुरू होगा लेकिन यह काम तब तक शुरू नहीं हो पाएगा जब तक ओसीपी शुरू नहीं होती. उन्होंने बताया कि ओसीपी को आउटसोर्सिंग से चलाने के लिए जिनको दिया गया है. उन्होंने फोन पर उन्हें बताया है कि 10 दिनों के अंदर वह ओसीपी का कार्य फिर से शुरू कर पाएंगे वहीं इस कोलियरी इलाके में अवैध खनन के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि ईसीएल के निजी सुरक्षाकर्मी है .सीआईएसएफ है और स्थानीय पुलिस प्रशासन को भी इत्तला दी जाती है . उन्होंने स्वीकार किया कि ईसीएल का परिवहन ठप करने से काफी नुकसान हुआ है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन