आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने उपमेयर अभिजीत घटक को किया सम्मानित



आसनसोल : आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने गुरूवार को नगर निगम मुख्यालय पहुंचकर नवनियुक्त उपमेयर अभिजीत घटक को फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। इस मौके पर आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, मुख्य सलाहकार सचिन राय, सचिव विनोद गुप्ता, सतपाल सिंह कीर, सहित संगठन के तमाम पदाधिकारी गण उपस्थित थे। आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधियों ने अभिजीत घटक को उपमेयर बनने पर बधाई दी और कहा कि उनका संगठन हमेशा आसनसोल के विकास के लिए नगर निगम के साथ सहयोग करता रहा है और आगे भी सहयोग करता रहेगा। वही अभिजीत घटक ने चेंबर के सदस्यों को धन्यवाद दिया और कहा कि किसी भी शहर के विकास में प्रशासन के साथ-साथ शहर की विशिष्ट हस्तियों का सहयोग बेहद आवश्यक होता है। उन्होंने आशा जताई कि आसनसोल नगर निगम के सहयोग से शहर के विकास कार्यों को गति मिलेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर