माकपा का चोर धरो जेल भरो के नारे के साथ रैली निकाली




 रानीगंज-तृणमूल कांग्रेस पर व्यापक भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को रानीगंज में माकपा की तरफ से एक विशाल रैली निकाली गई .रैली की शुरुआत रानीगंज के डॉल्फिन मैदान से हुई चोर धरो जेल भरो के नारे लगाते हुए रैली में शामिल माकपा नेता समर्थक राष्ट्रीय राजमार्ग 60 के रास्ते एनएसबी रोड होते हुए सियारसोल राजबाड़ी पंहुचे.इस मौके पर यहां सीटू नेता सुप्रियो राय, रानीगंज के पूर्व विधायक रुणु दत्ता, दिव्येंदु मुखर्जी ,देवीदास बनर्जी ,कृष्णा दास गुप्ता, अनूप मित्रा सहित बड़ी संख्या में माकपा कार्यकर्ता समर्थक गण उपस्थित थे. रैली में शामिल माकपा नेता सुप्रियो राय ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जिस तरह से तृणमूल कांग्रेस के राज में पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोलबाला हो गया है .इसी के खिलाफ आज यह महा रैली निकाली गई. इस रैली का मकसद यह मांग करना है कि जो भी चोर है भ्रष्टाचारी हैं उनको पकड़ कर सलाखों के पीछे डालना होगा. उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में बेरोजगारों के पास रोजगार नहीं है .महिलाओं की सुरक्षा नहीं है. टीएमसी के भ्रष्टाचारी और आपराधिक रिकॉर्ड वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही ,लेकिन जो भी टीएमसी के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं. उनको झूठे मामलों में फंसाकर जेल में डाला जा रहा है. उन्होंने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसियों द्वारा कई मामलों में जांच की जा रही है, लेकिन उसका कोई परिणाम नहीं आ रहा है. अपराधियों तक पहुंचने में सफलता नहीं मिल रही है. उन्होंने कहा कि शारदा, नारदा, रोज वैली जैसे मामलों में अपराधियों को पकड़ा जाए और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए यही इस रैली में शामिल लोगों की मांग है ,वहीं पश्चिम बंगाल में सागरदिघी उपचुनाव और कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजों के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि इससे साफ जाहिर हो गया है कि इस प्रदेश और पूरे देश की जनता अब तृणमूल कांग्रेस और भाजपा से आजिज आ चुकी है ,और जहां भी उनको मौका मिल रहा है. वह इन दोनों पार्टियों को नकार रही है यही वजह है कि आज प्रदेश में कई स्थानों पर तृणमूल कांग्रेस तथा भाजपा छोड़कर माकपा या कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं .वही युवा माकपा नेता हेमंत प्रभाकर ने अपने वक्तव्य में कहा कि इस रैली के जरिए वह तृणमूल कांग्रेस के भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना चाहते हैं. उनका साफ कहना था कि आज तृणमूल कांग्रेस के भ्रष्टाचार के कारण प्रदेश की जनता त्राहि-त्राहि कर रही है. यहां रोजगार नहीं है. महिलाओं की सुरक्षा नहीं है. उन्होंने कहा कि भाजपा को हटाकर देश को बचाना आवश्यक है ठीक उसी तरह तृणमूल कांग्रेस को हटाकर प्रदेश को बचाने की जरूरत है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर