नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री 9 वर्ष पूर्ण होने पर भजपाइयो ने किया नागेश्वर मंदिर में महायज्ञ



 रानीगंज- रानीगंज के इलेक्ट्रिक सप्लाई आफिस के सामीप स्थित नागेश्वर मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को भाजपा जिला सदस्य दिनेश सोनी के नेतृत्व में एक महा यज्ञ का आयोजन किया गया. इस मौके पर कुल्टी के विधायक अजय पोद्दार, दिनेश सोनी,देव कुमार बोस,पिंटू बर्मन अजीत केशरी अनिल बर्मन,शताब्दी चटर्जी, आयुष भालोटिया सहित भाजपा नेता और कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे. इस दौरान यहां पूजा अर्चना की गई और लोगों में लड्डू बांटे गए. इस मौके पर यहां कुल्टी के विधायक डॉ अजय पोद्दार ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा एकबार फिर से आने वाले लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए कोशिश में जुट चुकी है . नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो प्रगति के कार्य बीते 9 सालों में हुए हैं उससे उनका पूरा विश्वास है कि आने वाले समय में जो लोकसभा चुनाव होने जा रहा है उसमें देश की जनता एक बार फिर से नरेंद्र मोदी को ही अपना प्रधानमंत्री चुनेंगे और वह तीसरी बार प्रधान सेवक के रूप में चुने जाएंगे. उन्होंने कहा कि इन 9 सालों में देश का चहुमुखी विकास हुआ है चाहे वह सुरक्षा का क्षेत्र हो या आर्थिक विकास हर जगह पर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास किया है. दिनेश सोनी ने कहा कि आज ही के दिन 2014 में नरेंद्र मोदी ने देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी ,आज इसलिए यहां पर महायज्ञ का आयोजन किया गया. उन्होंने कहा कि आज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत पुनः एक बार विश्व गुरु की ओर अग्रसर हो रहा है , इसलिए यह महायज्ञ किया जा रहा है ताकि बंगाल भारत गुरु और भारत विश्व गुरु बन सके.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल