राजीव गांधी की 32 वीं पुण्यतिथि मनाई गई



जामुड़िया --- जामुड़िया ब्लॉक 1 कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय गांधी भवन में श्रद्धा से याद किए गए राजीव गांधी .राजीव गांधी के 32 वें शहीद दिवस के मौके पर जामुड़िया कांग्रेस मुख्यालय गांधी भवन में राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई . इस मौके पर पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य विश्वनाथ यादव ने कहा की भविष्य दृष्टा राजीव गांधी एक ऐसा नाम है जो याद आते ही विकास की प्यास और समृद्धि की भूख को अमलीजामा पहनाने वाले 21वीं सदी के महानायक की तस्वीर मानस पटल पर छा जाती है . युवाओं को 18 वर्ष में मताधिकार का अधिकार . पंचायती राज व्यवस्था के पुरोधा और भारत में सूचना क्रांति के जनक माने जाने वाले के रूप में सदैव याद किए जाते रहेंगे .जामुड़िया ब्लॉक 1 कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत निघां कोलियरी के इंदिरा भवन में भी राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस अवसर पर उपस्थित थे श्रमिक कांग्रेस के नेता मुक्तिनाथ दुबे , जिला कांग्रेस के सचिव सोमनाथ चटर्जी , युवा कांग्रेस नेता फिरोज खान , कांग्रेस नेता रूस्तम अंसारी,इस्तियाक अंसारी , अस्लम रज़ा एवं अन्य उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार