पश्चिम बंग बाउरी समाज द्वारा रवींद्रनाथ ठाकुर की 163 वीं जन्म जयंती मनाई गयी



 जामुड़िया - विश्व कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर की 163 वीं जयंती पूरे विश्व के साथ-साथ जामुड़िया क्षेत्र में पूरे सम्मान के साथ मनाई गई .इसी क्रम में वार्ड संख्या दो स्थित पुनियाटी दुर्गामंदिर क्लब में पश्चिम बंग बाऊरी समाज की और से विश्व कविगुरु रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती पालन किया गया .इस दौरान इस समाज से जुड़े लोगों ने कविगुरु की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया वहीं बच्चों के दवारा विभिन्न संस्कृति प्रस्तुत किये गये .इस मौके पर दिनमय बाऊरी ने कहा कि अगर हम कविगुरु के बारे में बात करना शुरू कर दें तो बातें खत्म नहीं होंगी. रवीन्द्रनाथ टैगोर की साहित्यिक रचना कालातीत थी, उन्होंने अपनी साहित्यिक रचना से अनंत काल का संदेश दिया, उनकी रचना आज भी उतनी ही प्रासंगिक है, इसी लिए हमे उनके मार्ग पर चलना चाहिए .इस मौके पर मानिक बाऊरी, राजू बाऊरी, परितोष बाऊरी, फनी बाऊरी, संदीप बाऊरी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त