बासुकीनाथ सेवा समिति के सैकड़ो लोगो को भोजन करवाया





 आसनसोल-आसनसोल के स्टेशन रोड स्थित तेरह नंबर रोड स्थित बाबा बासुकीनाथ सेवा समिति की तरफ से रोज की तरह रविवार को भी सैकड़ों जरूरतमंदों को दोपहर का भोजन कराया गया. इस मौके सेल के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजीव कुमार तथा कुनूस्टोरिया कोलियरी के जनरल मैनेजर एके सिन्हा विशेष रुप से उपस्थित थे. इनके अलावा आसनसोल के उद्योगपति और समाजसेवी पवन गुटगुटिया बाबा बासुकीनाथ सेवा समिति के कर्णधार सज्जन जालूका भी यहां मौजूद थे. इस मौके पर राजीव कुमार और एके सिन्हा दोनों ने ही बाबा बासुकीनाथ सेवा समिति द्वारा लगातार पिछले 7 वर्षों से जो यह नर नारायण सेवा की जा रही है उसकी तारीफ की. उन्होंने कहा कि किसी काम को शुरू करना तो आसान होता है लेकिन उसको 7 वर्षों तक लगातार जारी रखना बहुत कठिन है और सज्जन जालूका के नेतृत्व में और पवन गुटगुटिया के मार्गदर्शन में जिस तरह से बाबा बासुकीनाथ सेवा समिति रोजाना यह काम कर रही है वह सराहनीय है. उन्होंने पवन गुटगुटिया का खास आभार व्यक्त किया जिनकी वजह से उनको यहां आने का अवसर प्राप्त हुआ और इस सामाजिक कार्य से जुड़ने का मौका मिला उन्होंने कहा कि भविष्य में भी वह इस अभियान से जुड़े रहना चाहते हैं और वादा किया कि उनकी तरफ से जो भी मदद होगी वह जरूर करेंगे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर