कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में मनी अंबेडकर जयंती बाबासाहब अंबेडकर की प्रतिमा का हुआ अनावरण




जामुड़िया - कुनुस्तोड़िया क्षेत्रांतर्गत कुनुस्तोड़िया कोलियरी परिसर में भारत रत्न डॉ॰ भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनायी गयी.इस अवसर पर कुनुस्तोड़िया कोलियरी परिसर में बाबासाहब अंबेडकर की नवनिर्मित प्रतिमा का अनावरण भी किया गया. ग़ौरतलब है कि अंबेडकर जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कुनुस्तोड़िया क्षेत्रीय महाप्रबंधक अनिल कुमार सिन्हा ने बाबासाहब की प्रतिमा का अनावरण किया.उनके साथ क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक राजेश त्रिवेदी, कुनुस्तोड़िया कोलियरी के अभिकर्ता अमित कुमार सिन्हा, कोलियरी प्रबंधक दीपक कुमार खेवाले, यूनियन प्रतिनिधि, सिस्टा के प्रतिनिधि व अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे.इस मौके पर महाप्रबंधक के नेतृत्व में सभी ने बाबासाहब के अवदानों को याद किया और उनके जीवन से प्रेरित होकर जनकल्याण की भावना को आत्मसात करने का संकल्प लिया.अपने उद्गार व्यक्त करते हुए मुख्य अतिथि श्री सिन्हा ने कहा कि अति सीमित संसाधनों के बीच जिस तरह बाबासाहब डॉ॰ भीमराव अंबेडकर ने न केवल स्वयं को बल्कि समूची मानव जाति को गौरव की ऊँचाइयों पर पहुँचाया वह अनुकरणीय है और हमें उनके व्यक्तित्व व कृतित्व से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है.वहीं, क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक श्री त्रिवेदी ने कहा कि जिस व्यक्ति ने भारत देश को संविधान दिया और सभी को समता का पाठ पढ़ाया उन्हें याद करना हमारा कर्तव्य भी है और हमारी नैतिकता भी। अभिकर्ता श्री सिन्हा ने उक्त समारोह में कहा कि बाबासाहब ने हमें सिखाया कि यदि इच्छाशक्ति हो तो हम बड़े से बड़ा काम भी कर सकते हैं. समारोह में उपस्थित सभी ने प्रण लिया कि हम बाबासाहब के दिखाए मार्ग पर चलकर सामाजिक समरसता बनाए रखने का हर संभव प्रयास करेंगे। इस मौक़े पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुआ.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल