निघेश्वर मंदिर के पुजारी ने संसद को पत्र देकर आसनसोल से गया-पटना होकर छपरा बलिया मऊ शाहगंज अयोध्या लखनऊ” ट्रेन चलाने की मांग किया



जामुड़िया - निंगेश्वर मंदिर के मुख्य पुजारी एवं समाज चिंतक साहित्यकार पंडित आर्य प्रहलाद गिरि ने आसनसोल के माननीय सांसद शत्रुघ्न सिन्हा से एक नयी ट्रेन चलवाने की मांग एक बार फिर की, जो मांग ये वर्षों से आसनसोल के रेलप्रबंधक, मेयर,सांसद, चेंबर ऑफ कॉमर्स आदि से लेकर रेलमंत्री तक से भी करते आ रहे हैं. किंतु इसमें कोई विशेष सफलता न मिलने से ये भी अब थककर निराश होगये थे, लेकिन अब अपने ही पैतृक-गृह पटना के ही जन्मे यहां के लोकप्रिय माननीय सांसद शत्रुघ्न सिन्हा जी को पाकर इनमें पुनः आशा जग आई कि अब ये अवश्य ही इस अति महत्वपूर्ण किंतु उपेक्षित रेल-रूट पर इन ट्रेनों को चलवाकर, यहां के लाखों रेलयात्रियों को हर्षोल्लासित करेंगे, जिन्हें बार-बार ट्रेन बदलने में तरह-तरह की परेशानियों का सामना करते रहना पड़ता है. इसी विश्वास से भरे पं. आर्यगिरि इस बार पुनः इस क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य लोगों के हस्ताक्षर युक्त आवेदन-पत्र के साथ साथ रेल अधिकारियों व मंत्रियों को पूर्व में भेजे गये पत्रों की प्रतिछाया तथा अखबारों के कटिंग भी उषाग्राम स्थित हिंदी भवन के सांसद-कार्यालय में देकर के मांग किए कि यहां से गंगा दामोदर एक्सप्रेस” के साथ-साथ “आसनसोल से गया-पटना होकर छपरा बलिया मऊ शाहगंज अयोध्या लखनऊ” की भी ट्रेनें अवश्य ही चलवाई जाये. आवेदन पत्र लेते समय सांसद महोदय के पी.ए श्री राहुल चौहान भी इस मांग पत्र को इस क्षेत्र की जनता के लिए अतिहितकारी वह चिरप्रतीक्षित मांग बताते हुए सफलता की उम्मीद जताये.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार