जामुड़िया - आसनसोल नगर निगम के बोरो एक अन्तर्गत वार्ड संख्या 32 के 150 बूथों में शुक्रवार की संध्या बोगड़ा निचे धौड़ा के सभी बूथो को सशक्तिकरण अभियान के लिए ओर केन्द्र सरकार के दवारा दिये गये सभी योजनायें का लाभ इन लोगों तक पहुंचाने के लिए भाजपा मंडल तीन के अध्यक्ष बृजमोहन पासवान के नेतृत्व में घर घर जाकर जन समपर्क अभियान चलाया गया. इस जन सम्पर्क अभियान के दौरान बृजमोहन पासवान ने कहा कि इस बूथो के अधीन आने वाले जितने भी गरीब परिवार के लोग है ,उन्हे प्रधानमंत्री आवास योजना ,उज्जवला योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, अटल पेंशन योजना के आलावा ओर भी केंद्र सरकार के दवारा सभी योजनाओ का लाभ उन्हे प्राप्त हो रहा है यह फिर इस योजना से कोई बंचित रह रहे ताकि इन लोगों को यह लाभ जल्द से जल्द करवाया जा सके,यह जांच की जाएगी, ताकि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा की जनाधार बढ़ सके. इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता प्रतिमा बाऊरी, दीप बैनर्जी, छोटन चक्रवर्ती, सत्यनारायण चौरसिया ,नारायण राम आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे.


0 टिप्पणियाँ