पश्चिम बंगाल बाउरी समाज ने स्थानीय युवकों को नियोग करने की मांग को लेकर जामुड़िया थाना में बैठक





 जामुड़िया-जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के ब्लाक दो स्थित श्याम सेल कारखाना में जनवरी माह में पश्चिम बंगाल बाऊरी समाज शिक्षा समिति की और से स्थानिय बेरोजगार युवक को नौकरी देने की मांग को लेकर धसना ग्राम से सैकड़ों की संख्या एक रैली कर कारखाना गेट के समक्ष घंटों विरोध प्रदर्शन ज्ञापन दिया गया था. उस समय कारखाना पक्ष ओर बाऊरी समाज इन दोनों पक्षों को लेकर उस समय कारखाना में ही बैठक कर इस मुद्दे पर बात चीत किया गया था, लेकिन किसी कारण वश दोनों पक्षों में बात नहीं बन पायी थी. इसी मांग को लेकर पुनः दोनों पक्षों को लेकर गुरुवार को जामुड़िया थाना में एक त्रिपक्षीय बैठक किया गया .बैठक के बाद जानकारी देते हुए पश्चिम बंगाल बाऊरी समाज के सभापति सुमंतो बाऊरी ने कहा कि आज कारखाना और बाऊरी समाज को लेकर एक बैठक जामुड़िया थाना में किया गया था, जिसमें हमलोगों ने कारखाना के अधिकारियों के पास यह माँग रखी की यहाँ के स्थानिय बेरोजगार युवक है उन्हे रोजगार देने की वयवस्था करखाना प्रबन्धन जल्द से जल्द करे. अगर कारखाना प्रबन्धन हमलोगों को बातो को नहीं मानते हैं तो आने वाले समय में हमलोगो के द्वारा वृहत्तर अंदोलन किया जायेंगे. इस मौके पर मिठुन बाऊरी ,गौतम बाऊरी, विशाल बाऊरी, सोमनाथ बाऊरी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल