Slide 1 Slide 2 Slide 3

भाजपा के वरिष्ठ नेता अमरनाथ केशरी का हाल चाल जानने पहुंचे राहुल सिन्हा



 रानीगंज-भाजपा के वरिष्ठ नेता राहुल सिन्हा मंगलवार को रानीगंज के आरआर रोड दाल पट्टी मोड स्थित सोलोआना दुर्गा मंदिर के समीप भाजपा के वरिष्ठ नेता अमरनाथ केशरी के हाल चाल जानने पंहुचे. उससे पहले रानीगंज के बांसड़ा मोड इलाके में रानीगंज मंडल की तरफ से उनका भव्य स्वागत किया गया. इसके बाद एक बाइक रैली के माध्यम से उनको आरआर रोड दाल पट्टी मोड लाया गया. इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बनता था. सभी ने हाथों में भाजपा का झंडा थाम रखा था और फूलों का गुलदस्ता देकर राहुल सिन्हा का स्वागत किया .आपको बता दें कि सन् 1980 में जब बर्दवान जिले का विभाजन नहीं हुआ था, तब अमरनाथ केसरी ही वह व्यक्ति थे जिन्होंने भाजपा की नींव यहां डाली थी, लेकिन वर्तमान में अमरनाथ केसरी की तबीयत बहुत ज्यादा खराब है. राहुल सिन्हा आज उन्हीं की तबीयत के बारे में खोज खबर लेने रानीगंज पहुंचे. उन्होंने वयोवृद्ध भाजपा नेता अमरनाथ केसरी के दोनों बेटे रंजीत और अजीत केसरी से बात की. इस मौके पर राहुल सिन्हा ने कहा कि टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी कह रहे हैं कि आने वाले पंचायत चुनाव में गुप्त बैलेट के जरिए टीएमसी अपने प्रत्याशियों का चुनाव करेगी. लेकिन आज जो कुछ हुआ उसे साबित होता है कि राजनीति को लेकर अभिषेक बनर्जी के समय कितनी कम समझ है, जब टीएमसी के अंदरूनी चुनाव के दौरान ही इतनी गड़बड़ इतनी हिंसा देखी गई तो यह समझा जा सकता है कि जब पंचायत चुनाव होंगे तब हालात क्या होंगे. उन्होंने साफ कहा कि आज जो कुछ हुआ उसके बाद अभिषेक बनर्जी को अपनी बंगाल यात्रा समाप्त कर देनी चाहिए. वही रानीगंज मंडल एक भाजपा अध्यक्ष देव जीत खां ने कहा कि आज राहुल सिन्हा रानीगंज आए थे. उन्होंने इस क्षेत्र में भाजपा की बुनियाद डालने वाले अमरनाथ केसरी से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी हासिल की. उन्होंने कहा कि रानीगंज मण्डल एक में भले ही पंचायत चुनाव नहीं होंगे, क्योंकि यह नगर निगम इलाका है, लेकिन आज राहुल सेना ने पंचायत चुनाव के मद्देनजर भाजपा समर्थकों का उत्साह बढ़ाया. इस अवसर पर भाजपा नेता सभापति सिंह,डॉ प्रमोद पाठक,रवि केशरी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त