तीन माह से वेतन न मिलने के कारण आनंदलोक अस्पताल के कर्मचारियों ने गेट बंद कर प्रदर्शन किया






 रानीगंज-रानीगंज के सियारसोल क्षेत्र स्थित आनंदलोक अस्पताल के करीब 200 स्वास्थ्य कर्मीयों को तीन माह से वेतन नहीं मिलने पर मंगलवार को अस्पताल परिसर का मुख्य गेट बंद कर विरोध प्रदर्शन में किया. अस्पताल कर्मी चैताली बाउरी,प्रीति मण्डल,सुकुमार बादयकर सहित अस्पताल कर्मियों ने बताया की अस्पताल प्रबंधन बीते तीन माह से वेतन देने में आनाकानी कर रहे हैं, उन्होंने यह भी दावा किया कि वेतन मांगने पर उन्हें कई बार बर्खास्तगी की धमकी दी गई. उनका कहना है कि एक तो वैसे ही वेतन काफी कम है,वर्षो से वे कार्य कर है हैं किसी को तीन हजार तो किसी को 4 हजार रुपये वेतन दिए जा रहे है,उस पर भी लंबे समय से वेतन न मिलने के कारण उन पर कर्ज चढ़ गया है जिसके कारण उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ रही है, इसलिए आखिरकार जब उनको कोई समाधान नहीं मिला तो वह इस गेट को बंद कर विरोध करने को मजबूर हुए. इसी बीच खबर पाकर रानीगंज के वार्ड नंबर 34 के पार्षद रंजीत सिंह तथा पंजाबी मोड़ फांडी के पुलिस उपस्थित हुए . पार्षद रंजीत सिंह अधिकारियों से बात कर बकाया वेतन का तत्काल भुगतान करने की मांग की . उन्होंने कहा कि जब उनको पता चला कि यहां पर काम कर रहे कर्मचारियों को कई बहनों से वेतन नहीं मिला है ,तो वह मौके पर आए और उन्होंने यहां के प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों से बात की इसके बाद उन्होंने अस्पताल के प्रबंधन से भी बात की और यह फैसला हुआ कि 20 तारीख तक अस्पताल के कर्मचारियों को उनका बकाया पैसा मिल जाएगा और अगले महीने से हर महीने की 10 तारीख तक कर्मचारियों को उनका वेतन मिल जाएगा, वहीं जब उनसे पूछा गया कि इस बात की भी कर्मचारियों की शिकायत है कि कर्मचारियों को कम वेतन दिया जाता है तो इस पर उन्होंने कहा कि इस पर भी कदम उठाया जाएगा एवं जल्दी ही जिला लेबर कमिशनर से बात की जाएगी, फिलहाल बकाया वेतन के भुगतान के मुद्दे पर ही बातचीत हुई इस समस्या के समाधान के बाद ही उस मुद्दे पर भी कदम उठाए जाएंगे .हालांकि अस्पताल के मैनेजर हरिशंकर प्रसाद ने कहा कि पिछले कुछ समय से पैसों (फण्ड) की समस्या के कारण वे वेतन नहीं दे पा रहे हैं, आज से उनका वेतन भुगतान आरम्भ हो गया है, जल्द ही फरवरी , मार्च का भी वेतन का भुगतान कर इस समस्या का समाधान किया जाएगा .इसके लिए अस्पताल के मालिक से बात कर बकाया वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा