डीवाईएफआई कार्यकर्ताओं पर पुलिसिया कार्रवाई के खिलाफ की गई सभा



जामुड़िया - बोरो एक अन्तर्गत वार्ड संख्या 32 में डिवाइएफआई की राज्य नेत्री मिनाक्षी मुखर्जी तथा अन्य नेताओं के ऊपर पुलिसिया जुल्म के खिलाफ बोगड़ा में जुलूस तथा प्रतिवाद सभा की गयी.यह रैली बोगड़ा नीचे धौड़ा से शुरू हुआ तथा बोगड़ा बाजार में आकर प्रतिवाद सभा में तब्दील हो गई. इस सभा को डीवाईएफआई के राज्य कमिटी के सदस्य बुद्धदेव रजक तथा जिला कमिटी के सदस्य विकास यादव ने सम्बोधित किया.बिकास यादव ने कहा कि आज पश्चिम बंगाल में नौकरी चोरों को पुलिस के द्वारा सुरक्षा प्रदान किया जा रहा है तथा नौकरी चोरी के खिलाफ आंदोलन करने वाले बेरोजगार युवाओं के उपर ही पुलिस के द्वारा पाशविक अत्याचार कराया जा रहा है. युवाओं को सड़कों पर घसीटा जा रहा है.बुद्धदेव रजक ने कहा कि डिवाइएफआई के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर हमारे आंदोलन को रोका नही जा सकता है. आज पश्चिम बंगाल में सरकारी नौकरी को पैसे लेकर बिक्री किया जा रहा है. सरकार परमानेंट नौकरी के बदले केजुअल नौकरी दे रही है.जब तक नौकरी चोरों को सटीक सजा नहीं मिलेगा तब तक डिवाइएफआई का आन्दोलन चलता रहेगा. इस मौके पर मुन्ना अहीर, महेंद्र गोप, अमर्त्य दास,विनय पासवान, प्रदीप बाउरी, राहुल हरिजन ,अर्णव मुखर्जी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा