पश्चिम बंग बस्ती उन्नयन समिति के जिला सम्मेलन को सफल बनाने के लिए की गई प्रकाशय समावेश




रानीगंज -रानीगंज के सी एम एस आई भवन में रविवार को आयोजित होने वाले पश्चिम बंग बस्ती उन्नयन पश्चिम बर्दवान जिला सम्मेलन को सफल बनाने के लिए एक प्रकाशय समावेश का आयोजन रानीगंज के सियारसोल में की गई. इस सभा में राज्य के डी वाई एफ आई के राज्य सचिव मीनाक्षी मुखर्जी, बस्ती उन्नयन विकास समिति के राज्य सचिव सुख रंजन दे, जिला सचिव महाव्रत कुंडू, सुजीत दत्त आदि उपस्थित थे. मीनाक्षी मुखर्जी ने भाजपा और टीएमसी दोनों ही पार्टियों पर जमकर प्रहार किया उन्होंने कहा कि दोनों ही पार्टियां आपस में मिली हुई है, और सिर्फ अपने स्वार्थ को चरितार्थ करने के लिए काम कर रही हैं .उनको आम जनता की मुश्किलों के साथ कोई सरोकार नहीं है .उन्होंने कहा कि इस इलाके में जो कारखाने हैं उन में कितने श्रमिक काम करते हैं उसका कोई रिकॉर्ड नहीं है. श्रमिकों को एसआईपीएफ आदि की सुविधा मिलती है. कि नहीं उसका भी कोई रिकॉर्ड नहीं है. ऐसे में इन कारखानों में काम करने वाले श्रमिकों का भविष्य क्या होगा. उन्होंने कहा कि भविष्य काफी मुश्किलों से भरा दिखाई दे रहा है. हालांकि उन्होंने कहा कि वर्तमान भी काफी मुश्किलों से भरा हुआ है, लेकिन सबको इसके खिलाफ संघर्ष करने की आवश्यकता है .मीनाक्षी मुखर्जी ने कहा के आज ऐसी हालत हो गई है कि जेल के कार्यकर्ताओं को यह डर सताने लगा है कि टीएमसी में रहने से उनको ईडी सीबीआई गिरफ्तार तो नहीं कर लेगी.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर