कांकसा के बासकोपा टोल प्लाजा का सीसीटीवी फुटेज बरामद किया पुलिस ने ,दिखा हत्यारों का नीला कार




दुर्गापुर. बुधवार को कांकसा थाना इलाके के बासकोपा टोल प्लाजा कार्यालय पहुंची कांकसा थाना पुलिस ने कोयला कारोबारी राजू झा की हत्या मामले की जांच कर रही सीट के मेल के बाद बास कोपा टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज को कलेक्शन कर हत्या मामले की जांच कर रही सीट को भेज दिया है. बताया जाता है की आज दोपहर साढ़े बारह बजे के करीब पुलिस ऑफिसर की एक टीम पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा बासकोपा टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज को देखा .सीसीटीवी फुटेज में राजू झा की हत्या मामले में जिस नीले रंग की कार को अपराधियों ने इस्तेमाल किया था वह कार शनिवार यानी एक अप्रैल को शाम 6 बजकर 22 मिनट एक सेकेंड पर बासकोपा टोल प्लाजा से गुजरी थी. यानी की उक्त कार दुर्गापुर से होते हुए इस टोल प्लाजा को पार कर बर्दवान शक्तिगढ़ पहुंची थी. इसके पूर्व राजू झा जिस कार पर सवार होकर कोलकाता जा रहे थे वह कार अपराधियों के कार से पहले ही टोल प्लाजा से गुजरी थी. पुलिस का कहना है की अपराधी दुर्गापुर से ही राजू झा की कार के पीछे पीछे पूरी योजना बनाकर चल रहे थे. पुलिस का अनुमान है की झारखंड के भी टोल प्लाजा में उक्त नीली कार को शनिवार की सुबह जाते और आते देखा गया था.पुलिस का अनुमान है की हत्यारे झारखंड से ही संभवत: आए थे. राजू झा की हत्या मामले में पुलिस को यह स्पष्ट हो गया है कि राजू झा का पीछा उक्त हत्यारे कर रहे थे और मौका देखते ही शक्तिगढ़ में उन लोगों ने राजू झा की गोली मारकर हत्या कर दी. इसके बाद शक्तिगढ़  रेलवे स्टेशन के पास कार को छोड़कर वे लोग फरार हो गए. क्योंकि कार कई जगह टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज में आ गया था .अपराधियों को इस बात की पूरी तरह जानकारी थी कि पुलिस कार को लेकर तलाशी शुरू करेगी. Gyयही कारण था कि अपराधिक कार को ही छोड़कर फरार हो गए.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता