जामुड़िया : जामुड़िया औद्योगिक क्षेत्र के धसना ग्राम स्थित वर्षो से खाली पड़े वन विभाग के जमीन पर कब्जा करने के लिए बीते कुछ महीनों से अवैध रूप से श्याम सेल ओर गगन फेरोटेक कारखाना के द्वारा चार दिवारी घेराबंदी का कार्य किया जा रहा है. इसे लेकर कई बार जामुड़िया प्रशासन के द्वारा इस कार्य को बंद किया गया परंतु बीते कुछ दिनों से श्याम सेल और गगन फेरोटेक कारखाना फिर से वन विभाग की जमीन पर अवैध रूप से कार्य शुरू कर दिया गया था . यह खबर लगातार प्रभात खबर में प्रकाशित होने के बाद गुरुवार के दिन वन विभाग के अधिकारी जामुड़िया थाना ओर केन्दा फाड़ी जायजा लेने पहुंची जहां पर कार्य क्या जा रहा था. रेंजर टीम पहले श्याम सेल कारखाना के उस जगह पहुंची जो ममुदपुर मौजा दाग़ संख्या 473 ओर 488 जहाँ श्याम सेल कारखाना अवैध रूप से चार दिवारी घेराबंदी कर रही थी रेंजर टीम ने श्याम सेल कारखाना के अधिकारियों से इस कार्य को बंद करने को कहा गया एवं उन्होंने कहा कि वन विभाग की जमीन पर कोई भी अवैध रूप से कार्य नहीं किया जाना चाहिए , उसके बाद वन विभाग की रेंजर की टीम गगन फेरोटेक कारखाना के अंदर पहुंची जहाँ पर दाग़ संख्या 479 पर गगन कारखाना अवैध रूप से निर्माण कर रही थी एवं गगन कारखाना के अधिकारियों को कहा की वन विभाग की जमीन पर अवैध रूप से कार्य ना करें .वन विभाग की रेंजर टीम ने अपने वन विभाग के पूरे जंगल का निरीक्षण किया .उन्होंने पाया की वन विभाग की कई एकड़ जमीन में श्याम सेल कारखाना ने अपने कार्य का विस्तार किया है एवं उस जमीन पर कारखाना का निर्माण किया जा रहा है बेखौफ होकर श्याम सेल कारखाना अवैध रूप से दीवाल के द्वारा घेराबंदी कर रहा है. श कारखाना के अधिकारियों का नाही प्रशासन का भय है और ना ही वन विभाग के अधिकारियों का कारखाना धड़ल्ले से काम किए जा रहे हैं .आज वन विभाग के रेंजर टीम ने दोनों कारखाना को वन विभाग की जमीन पर निर्माण कार्य को बंद करने को कहा एवं निर्देश दिया कि आज के बाद इस जगह पर दोनों करखाना मे से कोई भी करखाना यहाँ पर कार्य नहीं होना चाहिए .यह जमीन वन विभाग की है अगर इस बार हमारी बातो को नहीं मानकर फिर से कार्य चालू होता है तो उसके ऊपर सख्त करवाई होगी.


0 टिप्पणियाँ