पूरे शिल्पांचल में धूमधाम से मनाया गया ईद का त्यौहार



आसनसोल- पूरे आसनसोल शिल्पांचल में ईद का त्यौहार काफी धूमधाम से मनाया गया। शनिवार की सुबह से ही लोग ईद की नमाज अता करने के लिए मस्जिदों और ईदगाहों में एकत्रित हुए। आसनसोल के मुर्गासोल स्थित ईदगाह में काफी संख्या में   ईद का नमाज अता किए। जिसमें राज्य के कानून एवं श्रम मंत्री मलय घटक, आसनसोल नगर निगम के उपमेयर वसीम उल हक, चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, पार्षद जीतू सिंह, पूर्व पार्षद रबी उल इस्लाम के साथ हजारों की संख्या में नमाजी उपस्थित थे। मुस्लिम धर्मावलंबियों ने ईद की नमाज अदा करने के बाद एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। ईदगाह में उपस्थित नमाजियों ने मंत्री मलय घटक से भी गला मिले। इस दौरान मंत्री मलय घटक ने कहा कि इस बार ईद के नमाज के लिए यहां बहुत बेहतर व्यवस्था की गई है। आसनसोल शहर भाईचारा का शहर है । यहां सभी लोग एक दूसरे धर्म के त्यौहार को मिलकर मनाते हैं । चाहे दुर्गा पूजा हो, काली पूजा हो, या ईद हो, होली हो सभी शांति के साथ त्यौहार मनाते हैं। वहीं दूसरी ओर मंत्री मलय घटक ने ईद के मौके पर रेलपार इलाके का भी दौरा किया। इस दौरान उन्होंने 24 नंबर स्थित लोहा पुल का भी मुआयना किया। जहां इस पुल को नव निर्माण किया जा रहा है । इस संबंध में वसीम उल हक ने कहा कि नगर निगम के द्वारा पुल को बनाया जा रहा है। बिजली के तारों को शिफ्ट कर दिया गया है। रेलवे का एनओसी भी मिल चुका है। जल्द ही इस पुल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस मौके पर वार्ड पार्षद फंसाबी आलिया भी उपस्थित थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर