सातग्राम एवं श्रीपुर एरिया के विलय के खिलाफ जैक की बैठक,




जामुड़िया : ईसीएल प्रबंधन द्वारा ईसीएल के श्रीपुर एरिया का सातग्राम एरिया में विलय करने के विरोध में रणनीति की रूपरेखा बनाने के लिए रविवार को जैक द्वारा एक बैठक किया गया. इस विषय को लेकर श्रमिक संगठनों के संयुक्त संगठन जॉइंट एक्शन कमेटी की ओर से आसनसोल के चेलीडांगा के सीटू कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई. बैठक में सीटू, आईएनटीटीयुसी, एचएमएस, एटक सहित विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद हुए,जिसमें सुजीत भट्टाचार्य, विष्ण देव नोनिया, एसके पांडे, चंडी बनर्जी, नवल किशोर सिंह आदि उपस्थित थे. इस दौरान सुजीत भट्टाचार्य ने कहा कि किसी भी संस्था को चलाने के लिए कर्मचारी और प्रबंधन के बीच समन्वय बहुत जरुरी है संस्था की जिम्मेवारी है कि उस संस्था में जो सक्रिय श्रमिक संगठन है उनकी बातों को सुनें और उन पर ध्यान देकर उसे सलाह मशिवरा करके कोई बड़ा फैसला ले. श्रीपुर और सातग्राम के विलय के मामले में ऐसा नहीं किया गया और ईसील द्वारा एकतरफा फैसला लिया गया,जबकि जैक द्वारा प्रबंधन को चिट्ठी लिखी गई थी. इस विषय को लेकर आने वाले समय में आंदोलन किया जाएगा .इसकी रुपरेखा तैयार की जा रही है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात