आनंदलोक अस्पताल द्वारा रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर




रानीगंज- आनंदलोक अस्पताल एवं विजय मेमोरियल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में रानीगंज की ओर से बल्लभपुर ग्राम के साहेब गंज में रक्तदान एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन की गई . जिसमें 150 लोगों का रक्त ,ईसीजी तथा नेत्र जांच की गई. इस शिविर में 50 लोगों ने रक्तदान किया।

आनंद लोक के चिकित्सक डॉक्टर एन के लाल ने बताया कि आनंदलोक अस्पताल एक ऐसा सेवा केंद्र है जो कम से कम खर्च में समुचित चिकित्सा व्यवस्था प्रदान करती है.यहां ब्लड बैंक भी स्थापित की गई है. यहां आने वाले रोगियों के चिकित्सा के लिए जो रक्त की आवश्यकता पड़ती है, उसे पूरा करने के लिए आज का शिविर काफी महत्वपूर्ण है.

आनंद लोक रानीगंज में हृदय रोग के तमाम चिकित्सा कम से कम खर्च में करती है, लेकिन रक्त का अभाव ना हो इसी उद्देश्य से रक्तदान शिविर लगाई गई है. अस्पताल में मात्र ₹20 में ओपीडी के तहत चिकित्सा प्रदान की जाती है.आज हम लोगों ने यहां शिविर लगाकर लोगों को स्वास्थ्य एवं रक्तदान के प्रति जागरूकता लाने का प्रयास की है.

इस शिविर को सफल बनाने डॉ विजय ओझा सहित आनंदलोक के अन्य सदस्य की अहम भूमिका रही.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात