भाजपा कार्यकर्ता राजेन्द्र साव की अंतिम विदाई में उसके घर पर उमड़ी भीड़




रानीगंज- दिनदहाड़े मारे गए भाजपा के वार्ड 33 कनवेनर राजेंद्र साव को अंतिम विदाई देने के लिए रानीसायर स्थित उनके आवास पर उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. आसनसोल जिला अस्पताल से पोस्टमार्टम करने के बाद उनका शव दोपहर 2:30 रानीसायर पहुंची जहां पहले से ही भाजपा कार्यकर्ता सभापति सिंह, देव जीत खान,जय सिंह, टीएमसी नेता रुपेश यादव , कंचन तिवारी, सधन सिंह सहित काफी संख्या में लोग पहुंचे हुए थे. जब राजेंद्र का शव मोहल्ले में पहुंचा तो उनके मोहल्ले के लोगों की आंखें गमगीन हो उठी .एक और राजेंद्र की पत्नी और उसके परिवार के लोगो का रो रो कर बुरा हाल था वही मोहल्ले के भी कई लोगो को उसके शव पर रोते दिखे. इलाके के लोगों के लिए काफी प्रिय था एवं किसी के दुख में वह शरीक होता .स्थानीय निवासी राजेश साव ने बताया कि कोरोना काल में राजेंद्र ने लोगों की काफी मदद की थी , लोगों का राजेंद्र के प्रति काफी लगाव था , यही वजह है कि लोग उसके निधन की खबर अब तक बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं.उसके शव को एनएसबी रोड स्थित भाजपा पार्टी कार्यालय लाया गया. इस मौके पर भाजपा मंडल एक के अध्यक्ष देवजीत खां ने उनके पार्थिव शरीर में भाजपा का झंडा रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी.इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष देव जीत खां के अलावा भाजपा नेत्री सुनीता कयाल, रवि केसरी, स्वपन चक्रवर्ती, विकास बर्मन, समेत भाजपा के कई कर्मी और समर्थक गण मौजूद रहें, और राजेंद्र साव को अंतिम विदाई देते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी.उसका अंतिम संस्कार दामोदर नदी के किनारे मेजिया घाट पर किया गया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात