सड़क हादसे में भाजपा के मंडल महासचिव एंव सचिव की मौत, भाजपा नेताओं ने लगाये आरोप दुर्घटना नही साजिस






बाराबनी-बाराबनी थाना क्षेत्र के आमडीह मोड़ के समीप सड़क हादसे में रविवार रात भाजपा के बाराबनी मंडल 2 के महासचिव एंव सचिव की मौत के बाद बाराबनी इलाके में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक बाराबनी थाना क्षेत्र के दासकेयरी निवाशी भाजपा के बाराबनी मंडल 2 के महासचिव बाबुल सिंह एंव सचिव महेंद्र सिंह बताये जा रहे। घटना के बिषय में बताया जा रहा है कि भाजपा के दोनों नेता बाइक से गौरांडी से आसनसोल की ओर जा रहे थे, इस क्रम में आमडीहा मोड़ पेट्रोल पंप के समीप करीब रात 9 बजे किसी बड़े वाहन की चपेट में आने से दुर्घटना हो गई। जिसमें दुर्घटना स्थल पर ही बबलू सिंह की मौत हो गई एंव गंभीर रूप से घयाल महेंद्र सिंह की एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वही सड़क दुर्घटना में दो भाजपा नेताओं की मौत के बाद भाजपा के नेताओं द्वरा सवाल उठाया जा रहा है। भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप दे एंव राज्य नेता कृष्णेन्दू मुखर्जी ने कहा कि यह सड़क दुर्घटना है या सोची समझी साजिश इसकी पूरी जांच होनी चाहिए क्योंकि की यह दोनों नेता हमारे लड़ाकू नेता थे, वही सामने पंचायत चुनाव है ऐसे में एक बार मे दोनों की सड़क दुर्घटना में मृत्यु कैसे हुई इसकी जांच होनी चाहिए।

वही बताया जा रहा है कि घटना में शामिल वाहन को अब तक नही पकड़ा गया है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक छा गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा