श्रीपुर एरिया का सातग्राम एरिया में विलय की अधिसूचना जारी होते ही संयुक्त संग्राम समिति (जैक )का जोरदार प्रदर्शन




  जामुड़िया - संयुक्त सातग्राम समिति (जैक) के द्वारा ईसीएल का श्रीपुर एरिया को सातग्राम एरिया में विलय करने के विरुद्ध में बीते कई माह से लगातार आंदोलन चल रही है. शुक्रवार की संध्या इसकी अधिसूचना की जानकारी सोशल मीडिया द्वारा जब जैक के सदस्यों को मिली,वह लोग आक्रोशित हो उठे .शानिवार को उनका आक्रोश उस वक्त चरम पर देखने को मिला जब सातग्राम एरिया के महाप्रबंधक उपेंद्र सिंह श्रीपुर एरिया महाप्रबंधक कार्यालय पदभार लेने पहुंचे.श्रमिकों ने महाप्रबंधक कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करना आरम्भ किया. 



श्रीपुर एरिया गेट पर जैक सदस्यों के विरोध के कारण सातग्राम एरिया महाप्रबंधक उपेन्द्र सिंह को एरिया कार्यालय में प्रवेश करने नहीं दिया गया, जिसके बाद उपेन्द्र सिंह शिवडांगा मोड़ स्थित निंघा ओसीपी में चले गए.इसकी सूचना मिलते ही जैक के सदस्यों ने ओसीपी पहुंचकर महाप्रबंधक उपेन्द्र सिंह को वहां से भी खदेड़ दिया. इस संबंध में महाप्रबंधक उपेंद्र सिंह ने कहा कि ईसीएल के सीएमडी के निर्देश पर वे पदभार संभालने सुबह श्रीपुर एरिया कार्यालय आए थे, परंतु कुछ लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा. उन्होंने कहा कि जल्द ही सब कुछ ठीक हो जाएगा.वहीं जब उन्होंने धमकी भरे स्वर में कहा कि उन्हें पदभार ग्रहण करने से कौन रोक सकता है तो यह सुनते ही वहां मौजूद श्रमिक संगठनों के सदस्य आक्रोशित हो उठे एवं इसके बाद उन्हें ओसीपी से भी खदेड़ दिया गया.




ज्ञात हो कि ईसीएल प्रबंधन ने सातग्राम और श्रीपुर एरिया के विलय को 2022 में प्रस्ताव को मंजूर कर लिया था, लेकिन यूनियनों के विरोध के कारण इसे लागू नहीं किया जा रहा था लेकिन अब यूनियनों को नजर अंदाज करते हुए एक अप्रैल से प्रबंधन ने इसे लागू कर दिया है. अब सबकी नजर है यूनियनें क्या करती हैं,इस पर टिकी है. ईसीएल के डीजीएम ( ईई) सुब्रत दासगुप्ता द्वारा शुक्रवार को जारी निर्देश में कहा गया है कि झारखंड के दुमका जिले में ईसीएल को तीन कोल ब्लाक का आवंटन हुआ है, जिन्हें जल्द चालू करने की आवश्यकता है इस उद्देश्य से यहां नया एरिया बनाया गया है, जिसमें आमराकोंदा, मुर्गाडंगाल, ब्राह्मणी और छिछरो-पस्तीमल कोल ब्लाक्स के लिए महाप्रबंधक की आवश्यकता है, इसके लिए श्रीपुर एरिया महाप्रबंधक को वहां का महाप्रबंधक ( कोल ब्लाक्स) नियुक्त किया गया. सातग्राम और श्रीपुर एरिया के विलय कर दिया गया, अब यह एरिया सातग्राम-श्रीपुर के नाम से जाना जाएगा. सातग्राम एरिया के महाप्रबंधक उपेन्द्र सिंह को सातग्राम-श्रीपुर एरिया का महाप्रबंधक नियुक्त गया, वहीं श्रीपुर एरिया के महाप्रबंधक मुकेश जोशी फिलहाल श्रीपुर स्थित जीएम कार्यालय से ही झारखंड के कोल ब्लाक्स का कार्य देखेंगे . जैक को इसकी जानकारी मिलते ही शनिवार को सुबह से ही श्रीपुर एरिया गेट को बंद कर जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए इस विलय को रोकने के लिए गेट के समक्ष धारण पर बैठे, इस दौरान यूनियन के संगठनों दवारा निघा कोलयरी ओर श्रीपुर एरिया कार्यलय का बिजली भी काट दिया गया. इस बारे में सीटू नेता वीरेन्द्र महतो ने कहा कि बीते संध्या हमलोगों को मोबाइल के व्हाट्स अप पर जानकारी मिला की इस एरिया को सातग्राम एरिया में विलय कर दिया गया, जिसके कारण जैक सुबह से ही एरिया कार्यलय को बंद कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया है .उन्होंने बताया कि निघा कोलयरी में अच्छे गुणवत्ता वाले कोयला होने के बावजूद भी इसीएल मैंनेजमेन्ट जो कार्य किया गया है, वह किसके इशारे पर ओर क्यों किया गया. जब तक इस विले₹य प्रक्रिया को वापस नहीं लिया जाएगा तब तब हमारा अंदोलन जारी रहेगा. इस दौरान श्रीपुर एरिया के महाप्रबंधक मुकेश कुमार जोशी के साथ जैक के सदस्यों ने बैठक किया. बैठक में महाप्रबंधक ने कहा कि विलय की कोई भी आधिकारिक सूचना उनको अब तक नहीं मिली है, उनका सिर्फ तबादले का ऑर्डर उन्हें मिला है. उन्होंने सभी से शांति बनाए रखने का आग्रह करते हुए कहा कि ईसीएल सीएमडी के निर्देशों का सभी को पालन करना चाहिए. उन्होंने कहा कि फिलहाल श्रीपुर एरिया के सभी कार्यों को भी करेंगे. महाप्रबंधक के आश्वसन के बाद संयुक्त संग्राम समिती ने अपना विरोध प्रदर्शन समाप्त किया. इस संबंध में श्रमिक नेता मंगल पांडे ने कहा कि जैक के उच्च नेतृत्व को सीएमडी ने एक अपातकालीन बैठक के लिए साकतोड़िया हेडक्वार्टर बुलाया है. उक्त बैठक के बाद आगे की रणनीति तैयार की जाएगी.उन्होंने कहा कि श्रीपुर एरिया में 1650 श्रमिक कार्यरत है,जबकि सातग्राम एरिया में 4 हजार श्रमिक,श्रीपुर एरिया में सातग्राम एरिया की अपेक्षा कोयला का उत्पादन भी अधिक है,इसके वावजूद श्रीपुर।एरिया का सातग्राम एरिया में विलय करना न्याय संगत नहीं है. इस मौके पर श्रमिक नेता शीतल चक्रवर्ती, बिजय सिंह ,रामाधार हरिजन, अभय सिंह, नारायण साव, बिजय कुमार सिंह, राम कुमार नोनिया, अरविंद सिंह ,पिन्टू चक्रवर्ती, सुशील जोशी, राज कुमार सिंह, हरेराम सिंह, रमनिका मंडल, विनय झा ,नवल पासवान आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 रानीगंज बचाओ मंच ने कसी कमर: कानूनी टीम होगी मजबूत, 28 नवंबर को विशाल स्ट्रीट कॉर्नर की घोषणा