9 दिनों के पश्चात आनंद लोक अस्पताल पुनः हुई चालू, हटाये गये अस्पताल के एक हृदय रोग विशेषज्ञ





  रानीगंज-कोयलांचल-शिल्पांचल के बेहतरीन अस्पतालों अस्पतालों में शुमार रानीगंज के आनंदलोक अस्पताल की सर्जरी ,ऐसी सी यु और ओ पी डी सेवा शनिवार को ईद और अक्षय तृतीया के दिन फिर से खोल दी गईं. वहीं सोमवार से सभी विभाग सामान्य रूप से चालू कर दिए जाएंगे. यह जानकारी शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अस्पताल के चिकित्सक लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ जे के शाहा, फिजिशियन डॉ एन के लाल एवं अस्पताल के प्रबंधक हरि लाल दास ने दिया.उन्होंने बताया कि तमाम बाधाएं दूर होने के बाद रानीगंज स्थित आनंदलोक अस्पताल के अधिकांश बकाया चुकाने के बाद सामान्य लय में लौट आया .. अस्पताल में काम करने वाले लगभग 200 स्वास्थ्य कर्मचारी हैं जिन्होंने अस्पताल में यह दावा करते हुए विरोध किया कि उन्हें कई महीनों से उनका बकाया नहीं मिल रहा है. उसके बाद अस्पताल प्रशासन ने नोटिस जारी कर अस्पताल की कई इकाइयों को बंद कर दिया और अस्पताल के कर्मचारियों को अस्थायी छुट्टी दे दी गई. और फिर ईद और अक्षय तृतीया के दिन आनंदलोक अस्पताल को आनंदलोक के संस्थापक देव कुमार सराफ ने अस्पताल को फिर से खोलकर को कुछ नए डॉक्टरों की नियुक्ति की बात कहा.इस दौरान अस्पताल के एक हृदय रोग विशेषज्ञ को अस्पताल में सेवा से हटाए जाने की बात कहा. डॉक्टर जेके शाहा ने बताया कि स्थानीय कुछ शरारती तत्वों के कारण अस्पताल प्रबन्धन ने बीते 13 अप्रैल से अस्थाई रूप से बन्द कर दिया था, 9 दिनों तक अस्पताल बंद रहा लेकिन आज से फिर से आईसीसीयू,ओ पी डी, सर्जरी सहित विभिन्न विभागों को खोल दिया गया और अन्य विभाग भी आगामी सोमवार से पूरी तरह से खुल जाएंगे उन्होंने कहा कि बड़े संस्थानों में छोटी-छोटी समस्याएं होती है लेकिन जिस तरह से यहां पर कुछ शरारती तत्वों द्वारा अस्पताल के कर्मचारियों को भड़काया गया और समस्या को बढ़ाया गया. उन्होंने कहा कि जो कर्मचारी 3 महीने से वेतन ना मिलने पर विरोध कर रहे थे उनमें से बहुत से कर्मचारी को दो-तीन महीने का वेतन एडवांस में प्रबंधन से रहते हैं. उन्होंने कहा कि प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच एक अच्छा रिश्ता है और उन्होंने यहां पर जो कुछ भी हुआ था उसको आंदोलन मानने से इनकार किया. उन्होंने कहा कि वह सिर्फ कुछ शरारती तत्वों द्वारा यहां के कर्मचारियों को भड़काया गया था, इसमें अस्पताल के कुछ चिकित्सक भी सम्मिलित थे जिनकी छटनी कर दी गई है.अस्पताल के पुनः चालू होने से अस्पताल के कर्मियों और अंचल वासियों में खुशी का माहौल है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता