लायंस क्लब ऑफ रानीगंज की और से 500 छात्राओं को सैनिटरी नैपकिन प्रदान की गयी



 रानीगंज- लायंस क्लब ऑफ रानीगंज ने 500 स्कूली छात्राओं को मुफ्त में सैनिटरी नैपकिन प्रदान किया. .महिलाओं में मासिक धर्म की प्राकृतिक प्रक्रिया युवावस्था से ही शुरू हो जाती है, इसे ध्यान में रखते हुए रानीगंज के स्वयंसेवी संस्था लायंस क्लब की महिला शाखा गरिमा के द्वारा इस परियोजना के माध्यम से स्कूली छात्राओं में सैनिटरी नैपकिन का वितरण किया गया . रानीगंज की समाजसेवी संस्था लायंस क्लब स्वच्छ तन-मन व स्वस्थ समाज के निर्माण के उद्देश्य से लगातार तरह-तरह के कार्य करता आ रहा है. रानीगंज सियारसोल राज हाई स्कूल में चलने वाली हिन्दी बालिका विद्यालय एवं शिशु बागान स्थित श्री दुर्गा बालिका विद्यालय के छात्रओं को आसनसोल नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के एमएमआईसी दिब्येंदु भगत,पार्षद भोला हेला,लायंस क्लब ऑफ रानीगंज के अध्यक्ष संदीप केडिया,सचिव सचिन टिबरेवाल,सुनील गनेरीवाला,गरिमा की और से वर्षा लोयलका,मनीषा केडिया साथ लायंस क्लब के अन्य सदस्यगण मौजूद थे. एमएमआईसी दिब्येंदु भगत ने कहा कि लायंस क्लब ने छात्राओं के अच्छे स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ऐसी पहल की है, जो बहुत ही सराहनीय है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा