रानीगंज-गुरुवार को रानीगंज मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी अस्पताल के तत्वाधान में अस्पताल की ओर से गोद ली हुई 300 विधवा माता और दिव्यांगों को निशुल्क राशन के साथ भीषण गर्मी को देखते हुए एक छाता प्रदान किया गया. कार्यक्रम के बारे में अस्पताल के संयुक्त सचिव राजेन्द्र प्रसाद खैतान ने कहा कि बीते 10 वर्षों से अस्पताल की तरफ से सैकड़ों विधवायों और दिव्यांगों को राशन और घरेलू उपयोग की सामग्री प्रदान की जाती हैं, मारवाड़ी रिलीफ सोसाइटी अस्पताल हमेशा ही चिकित्सा सेवा देने के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में अग्रिम भूमिका निभाती है, अस्पताल पिछले 10 वर्षों से निरंतर ही ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करती आ रही है, ताकि गरीब और जरूरतमंद लोगों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो. इस मौके पर मौजूद इंडिया पावर के अधिकारी ने भी कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग किया.कार्यक्रम में रानीगंज के दमकल प्रभारी ने आगजनी की घटना होने पर आपातकालीन स्थिति में क्या किया जाए इसको लेकर लोगों के बीच लीफलेट बांटी और लोगों को जानकारी दी.


0 टिप्पणियाँ