बिजली के करेंट से 16 वर्षीय किशोर को हुई मौत,बाल-बाल बचे दो साथी






 जामुड़िया - ईसीएल के निघा कोलियरी के पिछले हिस्से भाटा पाड़ा के समीप कोलियरी के बाउण्डरी वॉल के ऊपर लगे फेंसिंग तार के सम्पर्क में सम्भवत बिजली के करेंट आ जाने एवं उसकी चपेट में निघा भाटापाड़ा के रहने वाले 16 वर्षीय कुंदन कुमार मौत गुरुवार सुबह घटना स्थल पर ही हो गई .उसके शव को पोस्ट मार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेजा गया .इस घटना की जानकारी देते हुए स्थानिय निवासी भोला पासवान ने बताया कि आज जो यह घटना घटी है वह बहुत ही दुखद है. गुरुवार की सुबह निघा भाटापाड़ा के रहने वाले 16 वर्षीय कुंदन कुमार अपने दो साथियों के साथ निघा कोलयरी के समीप उनके दवारा किये गये बाउंडरी वॉल के समीप किसी कार्य के लिए गया हुआ था, इस दौरान तीन दोस्तो में से एक कुंदन कुमार इस बिजली के चपेट में आने से उनकी मृत्यु मौके पर ही हो गई,जबकि उसके दो साथी बाल- बाल बच गये.उन्होंने बताया कि इसके पहले इसी जगह पर दो ओर घटना घट चुकी है, जिसमें एक गाय ओर एक सुअर की मौत इसी जगह पर हो गई थी. यहाँ पर देखा जा रहा है कि यहां लगे बिजली के खंबे से जितने भी तार यहाँ के रहने वाले लोग अपने घरों के लिए ले गये हैं बगैर किसी सुरक्षा के इसीएल के दवारा कोलियरी के बाउंडरी वॉल के ऊपर लगे लोहे के तार से सटा कर ले जाया गया है,सम्भवत इसी तार में से किसी तार से करेंट बाउंडरी वॉल की तार की चपेट में आ गया हो. मै यहाँ के लोगों से अनुरोध करता हूँ कि इस तरह से खुले बिजली के तार अपने घरों में नहीं ले जाकर सुरक्षित तरीके से इनका इस्तेमाल करे, नहीं तो आने वाले समय में ओर भी कोई बड़ी घटना घट सकती है. वहीं इस विषय में निघा कोलियरी के कार्मिक प्रबंधक ए के मजूमदार ने कहा कि।प्रातः मुझे इस घटना की जानकारी मिली, जिसमें एक बच्चे की जान चली गई. यह बहुत ही दुखद घटना है. हालांकि इस घटना कोलियरी का कोई समपर्क नहीं है. यह घटना कोलियरी के बाहर हुई है. यहाँ के अधिकतर लोग इसीएल का बिजली इस्तेमाल करते हैं ओर जब भी कोई कारवाई इसीएल की ओर से किया जाता है तो हमलोगों को इनके गुस्से का सामना करना पड़ता है. इस पर क्या कार्यवाही करनी चाहिए ताकि आने वाले समय में इस तरह की घटना घटीत ना हो,इस पर प्रबन्धन विचार करेगी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त