जितेंद्र तिवारी को आसनसोल जिला अस्पताल से बर्दवान मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर, एंबुलेंस में तेल नहीं होने तथा ऑक्सीजन सपोर्ट की व्यवस्था नहीं होने पर रोष





आसनसोल : आसनसोल कंबल वितरण हत्याकांड में 14 दिन के लिए आसनसोल जेल में बंद पूर्व मेयर सह भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी को बुधवार की शाम सीना में दर्द के कारण आसनसोल जिला अस्पताल के सीसीयू में भर्ती किया गया था। वे रात भर आसनसोल जिला अस्पताल ने रहे।लेकिन गुरुवार को चिकित्सकों ने  सीने में दर्द कम नहीं होने पर उन्हें आसनसोल जिला अस्पताल से बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना आसनसोल जेल प्रशासन को दी। क्योंकि जेल प्रशासन उन्हें बर्दवान मेडिकल कॉलेज ले जाने की व्यवस्था करेगा। गौरतलब है कि बुधवार की रात 8 बजे सीने में दर्द होने की वजह से जितेंद्र तिवारी को आसनसोल जेल से आसनसोल जिला अस्पताल के आपातकालीन विभाग में लाया गया।डॉक्टरों ने जांच कर उन्हें सीसीयू में भर्ती कर लिया। गुरुवार की सुबह सीसीयू के डॉक्टरों ने उनकी दोबारा जांच की। इससे पहले उन्हें यूएसजी के लिए सीसीयू से सुपर स्पेशलिटी अस्पताल ले जाया गया था।फिर उन्होंने कहा कि सीने का दर्द कम नहीं हुआ। सनद रहे कि जिला अस्पताल में फिलहाल हृदय रोग विशेषज्ञ नहीं होने के कारण विशेषज्ञ चिकित्सक उनका शारीरिक परीक्षण नहीं किए। इसके बजाय उन्हें सामान्य  चिकित्सकों के द्वारा जांच की गई।क्योंकि सीने का दर्द कम नहीं हुआ।इसलिए उन्हें इकोकार्डियोग्राफी सहित कई परीक्षणों की जरूरत पड़ी। लेकिन आसनसोल जिला अस्पताल में यह व्यवस्था नहीं है। इसलिए डॉक्टरों ने उन्हें बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर करने का निर्णय लिया। गुरुवार की दोपहर लगभग 12:30 बजे जिला अस्पताल ने पूरे मामले की लिखित जानकारी जेल अधिकारियों को दी।क्योंकि जितेंद्र तिवारी 14 दिनों के लिए जेल हिरासत में है।इसलिए उन्हें बर्दवान  मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाने का प्रबंध आसनसोल जेल प्रशासन करेगा।आसनसोल जेल प्रशासन ने इसकी सूचना आसनसोल दक्षिण थाना प्रभारी कौशिक कुंडू को दी।  इस दौरान उनकी पत्नी सह भाजपा पार्षद चैताली तिवारी और उनकी बेटी पल्लवी तिवारी कल रात से ही जिला अस्पताल के सीसीयू कक्ष के सामने रही। इस मौके पर चैताली तिवारी ने कहा कि इकोकार्डियोग्राफी सहित कई परीक्षण किए जाना चाहिए। लेकिन अस्पताल में यह सिस्टम उपलब्ध नहीं है। मुझे बताया गया है कि उन्हें रेफर कर दिया गया है। चैताली तिवारी ने कहा कि उनके पति जितेंद्र तिवारी को स्लीप एपनिया भी है।उन्हें ट्यूब से ऑक्सीजन दी जा रही है। जितेंद्र तिवारी पूर्व मेयर और विधायक रह चुके हैं। लेकिन उन्हें चिकित्सकों ने 12:30 बजे रेफर किया और आसनसोल जेल प्रशासन और जिला प्रबंधन के लापरवाही के चलते उन्हें लगभग 4:15 आसनसोल जिला अस्पताल से बर्दवान मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। इस दौरान चेताली तिवारी ने आरोप लगाया कि एक पूर्व मेयर होने के बावजूद भी उन्हें कोई सुविधा नहीं दी जा रही है मैं यहां के प्रशासन से एक साधारण नागरिक हो करमैं यहां के प्रशासन से एक साधारण नागरिक होकर विनती कर रही हूं कि उन्हें जल्द से जल्द चिकित्सा व्यवस्था दी जाए इस दौरान जो एंबुलेंस में उन्हें बर्दवान ले जाने के लिए दिया गया था उसे एंबुलेंस में तेल नहीं होने के कारण भी उन्होंने रोष जताया साथ ही उन्होंने कहा कि एंबुलेंस में तेल नहीं है और ना ही ऑक्सीजन सपोर्ट की व्यवस्था है। इस दौरान उनकी पत्नी चैताली तिवारी मीडिया के सामने फफक फफक कर रो पड़ी और बोली कि मैं चाहती हूं कि मेरे पति स्वस्थ होकर लौटे। काफी समय के बाद दूसरे एंबुलेंस का व्यवस्था कर पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 रानीगंज बचाओ मंच ने कसी कमर: कानूनी टीम होगी मजबूत, 28 नवंबर को विशाल स्ट्रीट कॉर्नर की घोषणा