रांनीगंज- शहर में ट्रैफिक जाम के कारण शहरवासी परेशान हैं. इस ट्रैफिक जाम से निपटने के उद्देश्य से रानीगंज थाने की पुलिस ने शहर के विभिन्न सड़कों पर आकस्मिक छापेमारी कर फुटपाथ पर कब्जा करने वाले खरीददारों, विक्रेताओं को हटाने की विशेष पहल की . सोमवार की सुबह से रानीगंज थाने की ट्रैफिक पुलिस व पुलिस प्रशासन की विशेष टीम ने फुटपाथ पर कब्जा करने वाले सभी दुकानदारों को फुटपाथ से हटवाया .साथ ही वाहन चालकों को फुटपाथ पर कब्जा करने व अपने वाहनों को फुटपाथ पर खड़ा करने पर भी रोक लगा दी, जैसे ही कई वाहन चालकों ने अपने वाहनों को सड़क के सामने पार्क किया, कुछ चालकों पर जुर्माना लगाया गया, पुलिस ने सोमवार सुबह सीआर रोड, एमजी रोड, आरआर रोड और तिलक रोड के क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर फुटपाथों को जाम मुक्त करने की कोशिश की.इस दिन पुलिस हर दुकानदार के पास पहुंची और उन्हें भविष्य में फुटपाथ पर कब्जा नहीं करने की चेतावनी दी. भविष्य में इस तरह की बातें सामने आने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कहा.इस विषय में रानीगंज बोरो चैयरमेन मौज़म्मिल शहजादा अंसारी ने कहा कि उन्होंने पुलिस प्रशासन से इस संबंध में कार्रवाई करने का अनुरोध किया है. उन्होंने कहा कि भविष्य में नियमों का पालन नहीं करने वाले सभी दुकानदारों को नोटिस भेजने की पहल करेंगे.


0 टिप्पणियाँ