चैत्र नवरात्र पर निकाली गयी कलश यात्रा





रानीगंज- बुधवार से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो गई .इस अवसर पर रानीगंज के शिव मंदिर रोड इलाके स्थित श्री श्री शीतला मंदिर समिति हाटतला के तरफ से एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई. जिसमें 121 महिलाओं ने कलश लेकर पवित्र जल लाकर कार्यक्रम की शुरुआत की. यह कलश यात्रा मंदिर प्रांगण से शुरू हुई और रानीगंज के मुख्य स्थानों से होते हुए वापस मंदिर प्रांगण में आकर समाप्त हुई .हर साल समिति की तरफ से कलश यात्रा निकाली जाती है .चैत्र के महीने में होने वाले रामनवमी के अवसर पर इसका आयोजन किया जाता है जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं .इस साल भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए. 121 महिलाओं ने अपने सिर पर कलश रखकर यात्रा की और पवित्र जल लाकर मंदिर में फिर पूजा अर्चना की गई. इस मौके पर रानीगंज बोरो दो के चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा अंसारी भी विशेष रूप से उपस्थित थे. इनके अलावा मंदिर समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश साव, सचिव रामविलास साव सहित मंदिर समिति के तमाम सदस्य पदाधिकारी गण एवं सदस्यगण उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात