मॉर्निंग वॉकर योगा ग्रुप द्वारा होली मिलन समारोह






 रानीगंज- मॉर्निंग वॉकर योगा ग्रुप की ओर से सोमवार की संध्या होली मिलन समारोह का आयोजन रानिसायर स्तिथ बनारसी लाल धर्मशाला में किया गया.इस अवसर पर मुख्य अथिति आसनसोल नगर निगम के एमआईसी दिवेन्दु भगत ने कहा कि योग व्यायाम की संस्था मॉर्निंग वॉकर योगा ग्रुप बहुत ही कम समय में इस शहर में अपना सुनाम अर्जित किया है.उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां मानसिक विकास के लिए नियमित रूप से योग व्यायाम करना है वही मनोरंजन के दृष्टिकोण से भी यह संस्था अपने समाज के लोगों के बीच काम करती है. संस्था की ओर से अशोक अरोड़ा ने कहा की गैर राजनेतिक संस्था इस संस्था का सभी सदस्य एक दूसरे के दुख तकलीफ में कंधे से कंधे मिलाकर खड़ी रहती है,आपसी प्रेम का अद्भुत संगम इस संस्था में देखने को मिलती है.उन्होंने कहा कि पर्व और त्योहार जीवन को गतिमान बनाता है. संस्था में अधिकांश लोग सीनियर सिटीजन होते हुए भी सभी उम्र के लोगों के साथ मिलजुल कर रहते हैं. कार्यक्रम के दौरान विवेक बगड़िया द्वारा प्रस्तुत गीत,संगीत,एवं भजनों से सभी सदस्य आनंद मगन हो फूलों और रंग अबीर गुलाल की होली खेली.कार्यक्रम के संयोजक विनोद केसरी,पप्पू गढ़वाला,बिमल बाजोरिया और गणेश साव को सम्मानित की गई.इस अवसर पर सीए महेंद्र साव ने कहा की जीवन के भाग दौड़ में इस प्रकार के कार्यक्रम अति आवश्यक है,जीवन जीने की प्रेरणा देती है. कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ कन्हैया केसरी, ललित झुनझुनवाला , लोकप्रिय चिकित्सक डॉ मनोज कुमार,मनोज केशरी,के पी सिंह, डॉ के एल केशरी सहित अन्य सदस्यों की अहम भूमिका रही.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर