पांडवेश्वर--: पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र के बहुला अंचल तृणमूल कांग्रेस की ओर से विरोधी दल के द्वारा बुलाई गई बंद के विरोध में एक प्रतिवाद रैली निकाली गई, जो सीएल जामबाद तृणमूल कांग्रेस कार्यालय से शूरू होकर बहुला न्यू क्वार्टर होते हुए बहुला मोती बजार होकर बहुला बजार यूको बैंक के पास सभा कर समाप्त हुई. इस प्रतिवाद सभा को संबोधित करते हुए बहुला ग्राम पंचायत प्रधान बीर बहादुर सिंह ने कहा पश्चिम बंगाल में विरीधी दल माकपा और भाजपा ने शिक्षण संस्थानों में बंद बूलाया है.यह बंद केवल राज्य को बदनाम करने का साजीश है. इसके खिलाफ हमारा यह प्रतिवाद रैली है.हम अपने राज्य के शिक्षकों और अन्य सरकारी कर्मचारियों से अपील करते हैं की इस बंद में ना जाये. आप लोगों के लिए राज्य की मुख्यमंत्री सोंच रही है. सभा को बहुला अंचल तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष उत्तम मिर्धा, ब्लॉक सचिव संजीत सरकार, ब्लॉक माइनॉरिटी सेल के अध्यक्ष एमडी मिराज हुसैन, एससीएसटी सेल के ब्लॉक अध्यक्ष ओशित कुमार बाउरी,अंचल अध्यक्ष कृष्णा भुइयां आदि ने संबोधित किया. इस प्रतिवाद रैली को सफल बनाने में बहुला ग्राम पंचायत के पंचायत सदस्य मो0 सदरूदिन हुसैन,गौरव पाल, महिला नेत्री दीपू पाल,अयन दास,राजकुमार पाल, चंचला बाउरी आदि मौजूद रहे.

0 टिप्पणियाँ