Slide 1 Slide 2 Slide 3

जैक के द्वारा निघा कोलियरी के प्रबंधक का घेराव





 जामुड़िया - ईसीएल के श्रीपुर एरिया क्षेत्र के निघा कोलियरी मैनेजर कार्यालय के सामने शनिवार को जैक की ओर से जोरदार विरोध प्रदर्शन कर घंटों घेराव किया गया. मौके पर ज्वाइंट एक्शन कमिटी के पदाधिकारी किशोर थोर ने कहा कि पहले इस कोलियरी में कार्यरत श्रमिकों का टैक्स नहीं कटता था, लेकिन बीते तीन महीने से हाउस टैक्स के नाम पर पैसा कटना शुरू हुआ. पहले यह राशि कम थी, लेकिन बीते महीने एक साथ इतना पैसा टैक्स के रूप में काट लिया गया ,जिससे श्रमिकों के लिए अपना घर चलाना मुश्किल हो गया. उन्होंने कहा कि बीते महीने टैक्स काटकर श्रमिकों को सिर्फ 100-200 रुपया या किसी श्रमिक को 1000-2000 रुपया वेतन मिला, जबकि न तो सांकतोड़िया जेसीसी और न ही एरिया जेसीसी कहीं भी इस विषय पर कोई सहमति नहीं बनी थी. वहीं आवास को लेकर उन्होंने कहा कि इस कोलियरी क्षेत्र में श्रमिकों को जो आवास उपलब्ध कराया गया है, वह बेहद घटिया गुणवत्ता वाले होते है, जब श्रमिक इन आवासों की मरम्मत का अनुरोध लेकर कोलियरी प्रबंधन के पास जाते हैं तो उनकी सुनवाई नहीं होती है.टैक्स के मुद्दे पर भी जब उन्होंने यहां के मैनेजर से बात करना चाहा तो मैनेजर ने कहा कि इसमें वह कुछ नहीं कर सकते है. इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं है. उनका कहना है कि एक कोलियरी में श्रमिकों के स्वार्थ की रक्षा करता मैनेजर की जिम्मेदारी होती है.अगर मैंनेजर ही अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ना शुरू कर दे तो श्रमिक कहां जाएगे. उन्होंने कहा कि टैक्स की इस समस्या के कारण लगभग दो सौ श्रमिक परेशान हाल में है. मौके पर सभी यूनियन के नेता और समर्थक उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त