जेके नगर : कोयला चोरी रोकने के लिए ईसीएल के सातग्राम एरिया प्रबंधन द्वारा लगातार दूसरे दिन भी अवैध कोयला खदानों को भरने का काम जारी रहा। मालूम हो कि ईसीएल के सातग्राम एरिया के सातग्राम के जंगलों तथा बलानपुर के जंगलोंं में धड़ल्ले से अवैध कोयला खदान चल रहे थे। जिसकी जानकारी सातग्राम एरिया के नए महाप्रबंधक उपेंद्र सिंह को मिली। जिनके निर्देश पर ईसीएल के सुरक्षा बलों ने जामुड़िया पुलिस एवं सीआईएसएफ की मौजूदगी में रविवार को मिठापुर कोलियरी इलाके के बलानपुर के जंगलों एवं सोमवार को सातग्राम के जंगलों में अभियान चलाकर जेसीबी के माध्यम से अवैध खदानों की डोजरिंग की। इस दौरान मीठापुर कोलियरी के सुरक्षा गार्ड प्रभारी सब इंस्पेक्टर चंद्रकेश हरिजन ने बताया कि खबर मिली थी कि बलानपुर के जंगलों एवं सातग्राम के जंगलों में अवैध खदान खोदकर कोयला निकाला जा रहा है। जिसके बाद जेसीबी के माध्यम से कल बलानपुर एवं आज सातग्राम के जंगलों में हमलोगों ने जामुड़िया थाना के एसआई मोहम्मद मुजिब्बूर रहमान एवं सीआईएसएफ के जवानों के साथ मिल कर दो बड़े खड़ानों की भराई की। आगे भी इस स्तर की कारवाई चलती रहेगी।

0 टिप्पणियाँ