जनवादी लेखक संघ द्वारा होली मिलन समारोह




रानीगंज-जनवादी लेखक संघ, रानीगंज ईकाई के ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन कोयला श्रमिक भवन के प्रांगण में किया गया, जिसमें लोकगीत, काव्य पाठ एवं नृत्य आदि मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए. कार्यक्रम की शुरुआत में गुरूनानक स्कूल के पूर्व प्रधानाध्यापक श्री जितेन्द्र नाथ उपाध्याय ने कहा इस तरह का आयोजन से लोगों में नई ऊर्जा का संचार होता है. इसके बाद लोक गीत की प्रस्तुति श्री राम भजु हरिजन, यशिका साव एवं पलक साव ने किया साथ ही पौलमी दास एवं निशा दास ने मोहक नृत्य प्रस्तुत किया. बच्चों ने बखुबी कविता पाठ किया. आसपास के इलाकों से आये कुल 50 से भी अधिक बच्चों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया.कविता पाठ प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया प्रियंका बाउरी ने, दुसरे स्थान पर रही अरात्रिका दुबे एवं तीसरा स्थान प्राप्त किया रिंकी सिंह ने. पहले स्थान प्राप्त करने वाले प्रियंका बाउरी को डॉ राम पुकार मिश्रा, दूसरे स्थान पर रही अरात्रिका को जितेंद्र नाथ उपाध्याय एवं तीसरे स्थान प्राप्त करने वाली रिंकी सिंह को दयानंद सिंह के द्वारा पुरस्कृत किया गया. साथ ही कुछ तीन साल के कम कुछ बच्चों ने कविता पाठ किया, उन बच्चों को भी विशेष पुरस्कार प्रदान के साथ-साथ सभी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किये गए. कार्यक्रम के अंत में डॉ राम पुकार मिश्रा ने कहा कि आजकल बच्चे का रुझान किताब एवं शारीरिक खेलकूद की तरफ कम तथा मोबाइल की तरफ अधिक हो गया है. इस तरह के आयोजन से बच्चे में प्रतियोगिता की भावना विकसित होगी एवं वह किताबों की तरफ अपना ध्यान केंद्रित कर सकेंगे. इस आयोजन में उपस्थित थे देवीदास बनर्जी, श्री एन.के सिन्हा, बिष्णु गोयनका, बबलू बाउरी, सुरेश सिंह, अशोक बाउरी, राजेश दुबे एवं बिरजू यादव सहित अन्य जनवादी लेखक संघ, रानीगंज के सदस्य.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार