युवा उड़ान द्वारा तीसरा सम्मान समारोह आयोजित



  रांनीगंज-युवा उड़ान नामक संस्था की तरफ से बुधवार को। रानीगंज के सीतारामजी भवन में तीसरा सम्मान समारोह आयोजित किया गया.इस मौके पर सीमा दत्ता चैटर्जी और उर्वश जयसवाल को सम्मानित किया गया. इस मौके पर युवा उड़ान संयोजक दिनेश सोनी ने बताया कि उनकी संस्था को तीन साल ही गए हैं. इस वर्ष उनकी संस्था द्वारा यह तीसरा सम्मान समारोह आयोजित हुआ. इस मौके पर सीमा दत्ता चैटर्जी और उर्वश जैसवाल को सम्मानित किया गया . सीमा दत्ता चैटर्जी ने कॉमनवेल्थ पॉवर लिफ्टिंग में स्वर्ण पदक जीता था, जबकि उर्वाश जयसवाल ने एशिया मिसेज यूनिवर्स का खिताब जीती थी. इस कार्यक्रम में झारखंड सरकार की पूर्व मंत्री लूइस मरांडी, डॉ कौशिक सुर,रांनीगंज डीएवी स्कूल की प्राचार्या मंदिरा दे सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित थे. उन्होंने बताया कि आज शिल्पांचल के 10 युवाओं को जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया. 300 बच्चों को पाठ्य सामग्री प्रदान की गई. उन्होंने बताया कि तीन लोगों से 6 साल पहले इस संगठन की शुरुआत की थी जब पुराने कपड़े बांटने का काम किया गया था. उन्होंने कहा कि वह लोगों से अनुरोध करेंगे कि जिनके पास भी पुराने कपड़े हैं वह जरूरतमंदों के बीच बांटे . इसके लिए संस्था द्वारा इंतजाम कर दिया जाएगा .उन्होंने कहा कि उनकी संस्था के कार्यों को देखकर कई लोग प्रभावित हुए और उन्होंने मदद का हाथ आगे बढ़ाया. दो लोगों ने कंप्यूटर प्रदान करने आश्वासन दिया है जिससे गरीब बच्चों की कंप्यूटर शिक्षा में सहायता मिलेगी . उन्होंने कहा कि पंजाबी मोड़ 6-7 नंबर बस्ती में युवा उड़ान केंद्र की तरफ से गरीब बच्चों के लिए ट्यूशन क्लासेस कराए जाते हैं. यह क्लास सोमवार से शुक्रवार तक 2 घंटे चलाए जाते हैं. उन्हें उम्मीद है कि यहां पर शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चों को इससे सहूलियत होगी. शीघ्र ही दुर्गापुर एवं आसनसोल में भी युवा उड़ान की शाखाएं स्थापित की जाएगी. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के रांनीगंज शाखा के अध्यक्ष पंकज केशरी,सागर रॉय,आयुष भालोटिया,नवनीता दास सहित अन्य कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार