जामुड़िया-जामुड़िया थाना के सभागार में गुरुवार को रामनवमी को लेकर एक शान्ति कमिटी बैठक का आयोजन किया गया. यह बैठक रामनवमी पर निकाले जाने वाले अखाड़े एवं शोभायात्रा को लेकर की गई, जिसमें सभी कमिटी को यह बताया गया की किस किस रूट से अखाड़ा ओर शोभायात्रा को निकालना है. इस बैठक दौरान एसीपी सेन्ट्रल श्रीमंतो बैनर्जी ने बताया कि प्रत्येक के कमिटी को यह निर्देश दिया जाता है कि उनके रूट के अनुसार अखाड़े ओर शोभायात्रा को नियम अनुसार लेकर जाना होगा. प्रत्येक कमिटी अपने वॉलिंटियर्स को नियम अनुसार सही रूप से पालन कर अखाड़े को रुट के अनुसार लेकर जाना है. अपने अखाड़े में बाहरी लोगों पर नजर बनाए रखें. अक्सर देखा जाता है कि बाहरी लोग पर्व में आकर पर्व का माहौल ख़राब करने की कोशिश करते है .अखाड़े के दौरान डीजे पर पाबंदी रहेगी .आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी सुब्रतो अधिकारी ने बताया कि जिस तरह से होली और शबे बरात एक साथ दोनों पर्व को लोगों ने हसी खुशी से एक साथ मनाया था. उसी तरह रामनवमी पर्व भी हर्ष उल्लास के साथ और नियम का पालन करते हुए अखाड़े को निकालना है .प्रशासन की तरफ से पूरी तैयारी रहेगी. पूरे अखाड़े के रूट में लाइट की व्यवस्था रहेगी. अखाड़े ओर शोभायात्रा के वालंटियर को नियम को पालन करते हुए अखाड़े के साथ रहना होगा, ताकि किसी प्रकार की कोई भी गड़बड़ी न कर सके. इस पर्व को भी सभी हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई मिलकर हर्षोल्लास के साथ पार करना है. अखाड़े को रूट को मानते हुए सही ढंग से लेकर जाना है. इस मौके पर ट्रफिक एसीपी प्रदीप कुमार मंडल, थाना प्रभारी राहुल देव मंडल, सुकान्तो दास, मेजो बाबु मिन्टू दतो, ट्रफिक प्रभारी प्रसेनजित मंडल, मृदुल चक्रवर्ती, अब्दुल हाउस, श्रवणी मंडल, संतोष सिंह, पोल्टू घोषाल, महेश सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.


0 टिप्पणियाँ