जामुड़िया-जामुड़िया बोरो एक के चेयरमैन शेख शानदार सोमवार से अपना कार्यभार संभाला. सर्वप्रथम जामुड़िया थाना मोड़ बस स्टैंड में हिन्दू, मुस्लिम,सिख, ईसाई इन चारों धर्म गुरुओं एवं बोरो एक के सभी पार्षद को उतरीय एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया . इसके बाद गाजे बाजे के साथ इस बस स्टेनड से एक रैली निकाली गई .यह रैली जामुड़िया बाजार ,बाटामोड़ ,सिनेमा मोड़, दमोदरपुर होते हुए बोरो एक कार्यालय पहुँच कर शेख शानदार ने अपना कार्यभार संभाला. इस दौरान जामुड़िया के विधायक हरेराम सिंह, एमएमआईसी सुब्रत अधिकारी ने उन्हे गुलदस्ता देकर सम्मानित किया. मौके पर बोरो एक चेयरमैन शेख शानदार ने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से फिर से जिस भरोसे के साथ हमें दुसरी बार बोरो एक का चेयरमैन बनाया गया है. मै अपने आप को बहुत ही भाग्यशाली मानता हूँ,और पिछले पाँच सालों में जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र मे चारो तरफ बिकास का कार्य किया है ,उसे बरकरार रखते हुए जो भी आधा अधूरा कार्य बचा हुआ है उन्हे मै इन चार सालो में पुर्ण करने का प्रयास करूंगा. आज यहाँ के विधायक एमएमआईसी ओर सभी पार्षद सहित जामुड़िया निवासी एक साथ मिलकर दो किलोमीटर तक पैदल चल कर बोरो एक कार्यलय तक पहुँचे है मै उन्हे तहे दिल से धन्यवाद देता हूँ, और यहाँ के जनता को शिकायत का मौका कभी नहीं दूँगा . किसी की कोई भी कार्य हो उसे हम जरूर पुर्ण करेंगे. इस मौके पर प्रदीप मुखर्जी, मृदुल चक्रवर्ती, अब्दुल हाउस, बंदना रूईदास, सुष्मिता बाऊरी, बैसाखी बाऊरी, राजू गोस्वामी, उषा पासवान, मौहम्मद आरीफ अली, भोला कुमार हेला ,पुर्णशशि राॅय, साधन राॅय, शेख दिलदार ,पवन अग्रवाल ,जयप्रकाश डोकानिया ,महेश कुमार सवाड़िया ,महेश मेगोतिया ,चंद्रनाथ मुखर्जी, शेख अशरफ, गोपी धीवर ,घनश्याम जयसवाल, चंचल बैनर्जी जीतू चक्रवर्ती आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.


0 टिप्पणियाँ