बेकार विरोधी दिवस पर डीवाइएफआई ने रैली निकाली



रानीगंज-बेकार विरोधी दिवस के अवसर पर मंगलवार को डी वाई एफ आई की रानीगंज आंचलिक कमिटी की तरफ से एक विरोध रैली निकाली गई. यह रैली गिरजा पाड़ा यूनियन ऑफिस से निकलकर रानीगंज बोरो कार्यालय के रास्ते नेताजी मोड़ होकर सीआर रोड ,बड़ा बाजार हो कर नेताजी सुभाष मोड़ पर आकर खत्म हुई . इस मौके पर डी वाई एफ आई के जिला सचिव विक्टर आचार्य, अध्यक्ष वृंदावन दास, आंचलिक सचिव रजनी पासवान ,आंचलिक अध्यक्ष दशरथ कोड़ा सहित संगठन के तमाम नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे. रैली के उपरांत नेताजी मोड़ पर एक पथ सभा का आयोजन किया गया, जिसमें डी वाई एफ आई नेताओं ने वर्तमान राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज पूरे प्रदेश में नियुक्ति के नाम पर व्यापक भ्रष्टाचार किया गया है.इन नेताओं ने मांग की कि नियुक्ति में स्वच्छता लाना होगा. इसके साथ ही उन्होंने स्वच्छ नियुक्ति नीति बनाने की मांग की.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर