संग्रामी संयुक्त मंच द्वारा बुलाये गये हड़ताल को सफल बनाने के लिए वामपंथी उतरे सड़क पर






  रांनीगंज- संयुक्त संग्रामी मंच द्वारा बुलाये गये 24 घंटे के हड़ताल को लेकर शुक्रवार को प्रदेश के अन्य हिस्सों के साथ-साथ राज्य सरकार के शिक्षक व गैर शिक्षक सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी रानीगंज में हड़ताल को सफल बनाने के लिए सड़कों पर उतरे. उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग 60 के किनारे एनएसबी रोड में पथ सभा की और अपनी मांगों को जनता के सामने रखा. उन्होंने मांग किया कि अदालत के फैसले को मानकर तुरंत डीए का भुगतान राज्य सरकार के कर्मचारियों को किया जाए. समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं शासकीय विभागों में रिक्त पदों पर पारदर्शी, स्थायी भर्ती तथा योग्य अस्थाई श्रमिकों को नियमित करने की मांग को लेकर धरना भी दिये. सुबह 10 बजे से दोपहर तक 12-जुलाई समिति एवं संयुक्त संग्रामी मंच के सदस्यों ने रानीगंज के तारबंगला में पथ सभा की.इस मौके पर संगठन के हीरक गांगुली ने कहा कि उन्हें इस हड़ताल की व्यापक प्रतिक्रिया मिली है, ज्ञात हो कि इस हड़ताल के कारण इस दिन प्राथमिक एवं सभी स्तरों के शिक्षण संस्थानों एवं राज्य सरकार के कर्मचारियों की उपस्थिति दर अन्य दिनों की तुलना में काफी कम रही. रानीगंज के कुल आठ स्कूल बंद थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार