कुंवे में गिरी बिल्ली को दमकल ने निकाला





रानीगंज-सोमवार को बसंती पूजा की षष्ठी दिन थी . इसी बीच मां षष्ठी की वाहन के रुप से पहचानी जाने वाली बिल्ली एक गृहस्थ के घर के कुएं में गिर गई, जिससे रानीगंज के सियरसोल के चटर्जी पाड़ा के चक्रवर्ती परिवार के लोग काफी परेशानी हो उठे. दोपहर के भोजन के लिए बैठे परिवार के लोग बिल्ली के रोने की आवाज से चौंक गए. घर के सदस्यों ने इधर-उधर देखा तो घर के कुएं में एक बिल्ली का बच्चा गिरा हुआ था.काफी देर तक उन्होंने बिल्ली को बचाने की कोशिश की और आखिरकार रानीगंज के अग्निशमन विभाग से बिल्ली को निकालने की गुहार लगाई. आधे घंटे की कोशिश के बाद दमकल ने बिल्ली को बचा लिया . इससे परिवार के लोगो में खुशी देखी गयी. महिलाओं का कहना है कि वह लोग एक पाप से बच गये. इलाके के बच्चे भी बिल्ली के बच्चे को बचाकर बहुत खुश हुए . सभी प्यार से बिल्ली के बच्चे को बचाकर उसकी सेवा करने में लगे हुए हैं.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार