रानीगंज-आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 33 सियारसोल के धीबर पाड़ा में पारंपरिक धर्मराज मंदिर के निकट मौजूद दयनीय स्थिति में पड़े आटचला जिसका उपयोग स्थानीय लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम और कई गतिविधियों के लिए करते हैं, उसे नए सिरे से बनाने का दायित्व आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण(अड्डा) ने लिया.अड्डा के चेयरमैन व रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी ने आटचला के निर्माण का शिलान्यास किया. इस मौके पर मुख्य रूप से रानीगंज बोरो 2 के चेयरमैन मुज्जमिल शहजादा अंसारी, वार्ड नंबर 34 के पार्षद ज्योति सिंह उपस्थित रहें.स्थानीय निवासियों ने इस कार्य के लिए अड्डा और तापस बनर्जी को धन्यवाद दिया. दूसरी और मौके पर मौजूद विधायक ने कहा कि स्थानीय लोगों के लिए यह आटचला काफी महत्वपूर्ण और उपयोगी है, जिसकी स्थिति जर्जर हो चुकी थी, जिसे देखते हुए अड्डा ने इसे नए सिरे से निर्माण करने के लिए धनराशि भी आवंटित कर दी है, जिसका शिलान्यास आज मैंने किया. इसके बनने पर यहां आने वाले लोगों और श्रद्धालुओं को काफी प्रसन्नता और उपयोगिता होगी.


0 टिप्पणियाँ