जामुड़िया- मंगलवार को पूरे पश्चिम बंगाल के साथ जामुड़िया में भी भारतीय गन नाटक ,अग्निवीणा शाखा गणतात्रिक लेखक शिल्पी संघ, मोनालिसा डांस एकाडमी, ललित डांस सेन्टर की और से दोल पुर्णिमा के उत्सव पर एक दोल शोभायात्रा का आयोजन किया गया .यह दोल यात्रा जामुड़िया के मिलन समिति मैदान से शुरू होकर पेट्रोल पम्प, सिनेमा मोड़, बाटामोड़,जामुड़िया बाजार होते हुए थाना मोड़ में जाकर समाप्त हुआ. इसमें बड़े एवं छोटे बच्चों ने हिस्सा लेकर गुलाल अबीर के साथ सभी लोगों ने नृत्य करते हुए शोभायात्रा को सफल बनाया.

0 टिप्पणियाँ