स्वच्छता मशाल कार्यक्रम के तहत निकाली गई रैली





 रानीगंज-शुक्रवार को आसनसोल नगर निगम ने स्वच्छता मशाल कार्यक्रम के माध्यम से रानीगंज दो नंबर बोरो कार्यालय में क्षेत्र को स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से एक रैली निकाली. रानीगंज बोरो कार्यालय के स्वच्छता विभाग के सदस्यों के साथ जागरुकता अभियान रैली में भाग लिया. उन्होंने लोगों से रानीगंज को स्वच्छ बनाने का अनुरोध किया.उन्होंने सभी से कूड़ा करकट निर्धारित डिब्बों में ही रखने, नालियों में कूड़ा फेंकने से परहेज करने का अनुरोध किया. इस अभियान रैली में रानीगंज बोरो कार्यालय चेयरमैन मोजम्मल शहजादा अंसारी विशेष रूप से शामिल हुए. सभी को प्लास्टिक के उपयोग से परहेज करने के लिए कहा गया. एक कुड़ेदान में बायोडिग्रेडेबल और दूसरे कुड़ेदान में नॉन-बायोडिग्रेडेबल कचरा डालने का अनुरोध किया गया. साथ ही उन्होंने मच्छरों के संक्रमण को रोकने के लिए जगह जगह पानी जमा न करने का अनुरोध किया.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन