जय श्री राम से गुंजा बराकर





 बराकर-रामजन्म उत्सव के उपलक्ष्य पर आज विश्व हिंदू परिषद की और से विशाल पैदल शोभा यात्रा बराकर स्टेशन स्थित हनुमान मंदिर से गाजे बाजे के साथ निकाला गया.यह शोभा यात्रा स्टेशन रोड से बेगुनिया मोड़,बस स्टैंड होते हुए कुल्टी शिवपुर हनुमान मंदिर तक शांति पूर्वक गया.

शोभा यात्रा पर पुलिस प्रशासन की और से स्टेशन रोड से बेगुनिया मोड़ तक चप्पे-चप्पे पर सीआरपीएफ के जवानों की तैनाती की गई थी. साथ संवेदनशील इलाको में पुलिस की बेरिकेड लगाया गया और वाकी टोकी के साथ पुलिस छत से भी निगरानी कर रही थी ,साथ ही कई ड्रोन कैमरा से जुलूश की निगरानी की जा रही थी. जुलुश निकलने के पूर्व विश्व हिंदू परिषद कुल्टी ब्लॉक अध्यक्ष श्री राम सिह द्वारा बराकर स्टेशन स्थित हनुमान मंदिर में मर्यादा परुषोत्तम श्री राम की मूर्ति रख कर पूजा अर्चना किया गया. शोभायात्रा में रथ पर सवार होकर श्री राम ,सीता ,लक्ष्मण हनुमान विराजमान थे. शोभायात्रा में में स्थानीय बिधायक डाक्टर अजय पोद्दार ,बराकर चेम्बर कॉमर्स के अध्यक्ष शिव कुमार अग्रवाल , समाज सेवी निरजंन अग्रवाल , अर्जुन अग्रवाल ,बिजय कृष्ण खेवानी ,तनु मुखर्जी , शंकर शर्मा , पार्षद टुम्पा चोधरी , जोगा मण्डल ,राजा चोधरी ,दीपक दुधानी ,टुनि लोहिया ,बबलू पटेल सहीत गण्य मान्य लोग जुलूस में संग चल रहे थे पुलिस प्रशासन की और से डिसीपी अभिषेक मोदी, एसीपी सुकांतो बनर्जी कुल्टी तथा जिले से भारी पुलिस बल बुलाया गया था. शांति पूर्वक शोभायात्रा सम्पन्न होने पर शोभायात्रा के संयोजक श्री राम सिह तथा कुल्टी प्रखंड विश्व हिंदू परिषद प्रखंड अध्यक्ष पिंटू प्रियदर्शी ने पुलिस प्रशाशन तथा जुलूस में सहयोग करने वाले सभी लोगो का धन्यवाद किये .

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता