कुल्टी-कुल्टी थाना की चौरंगी फाड़ी पुलिस को बीते सोमवार अवैध कोयले तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। बता दे कि चोरांगी फाड़ी पुलिस ने बीते सोमवार देर रात अवैध कोयला से लदी 12 चक्का ट्रक(WB33c7511) को जब्त किया, वही मोके से चालक फरार हो गया, हालांकि पुलिस ने सहायक चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार सहायक चालक को मंगलवार सुबह न्यायालय के सुपुर्द कर पुलिस हिरासत की अपील की, न्यायालय ने आरोपी को पांच दिनों की पुलिस हिरासत पर मामले में जांच के लिये भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार रात सीमेंट के फर्जी चालान दिखा कर अवेध कोयला को झरखंड से बंगाल में तस्करी की जा रही थी। डूबुडीह चैक पोस्ट पर जाँच कर रहे पुलिस को अवैध कोयले लदे ट्रक के चालक ने सीमेंट के फर्जी कागजात दिखा कर चकमा दे कर बंगाल में प्रवेश कर गया, बंगाल में प्रवेश कर फाड़ी क्षेत्र के ही राष्ट्रीय राज्य मार्ग से सटे लाइन होटल में ट्रक चालक ने खाने के लिये ट्रक को रोका। वहीं ट्रक में अवैध कोयले लदे होने की पुलिस को गुप्त सूत्रों से जानकारी मिली, अवैध कोयले की जानकारी मिलते ही चोरांगी फाड़ी प्रभारी सीतल नाग के निर्देश पुलिस बल ने छापेमारी कर ट्रक को जब्त कर लिया, हालांकि इस दौरान ट्रक चालक मोके से फरार हो गया, जबकि सहायक चालक को पुलिस ने धर दबोच लिया। गुप्त सूत्रों के अनुसार कोयले को झारखंड से लाद कर 12 चक्का ट्रक अवैध कोयले पर त्रिपाल लगा कर अवैध कोयले को ढक कर बंगाल में तस्करी के प्रयास कर रहे थे। हालांकि पुलिस ने गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के बाद कोयले को जब्त कर एक बार फिर अवैध कोयला तस्करों पर शिकंजा कश दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।


0 टिप्पणियाँ