रांनीगंज-बुराई पर अच्छाई के जीत का पर्व होलिका दहन रानीगंज के सीताराम जी भवन के महावीर व्यायाम समिति के मैदान में किया गया. इस मौके पर यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई ,जिन्होंने पूरी श्रद्धा के साथ होलिका दहन किया. इस मौके पर पटाखे भी फोड़े गए आतिशबाजी की गई ,इसके अलावा शिशु बागान फुटबॉल मैदान तथा दाल पट्टी मोड़ इलाके में भी पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ होलिका दहन किया गया .सभी जगह पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे जिन्होंने पूरी श्रद्धा के साथ रानीगंज के विभिन्न इलाकों में होलिका दहन कार्यक्रम में हिस्सा लिया,वहीं राजस्थानी परम्परा के अनुसार होलिका दहन में जलाए गये आग को अपने अपने घर दुकान के बाहर लाकर जलाया,ताकि कोई विपत्ति न आये.




0 टिप्पणियाँ