बंगीय अल्पसंख्यक बुद्धिजीवी मंच के रांनीगंज शाखा के महासचिव इरशाद अहमद के वाहन में की गयी तोड़फोड़





 रांनीगंज-तृणमूल से सब्द्ध बंगीय अल्पसंख्यक बुद्धिजीवी मंच की रानीगंज शाखा के महासचिव इरशाद आलम का एक चार पहिया वाहन तोड़ने का दृश्य सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. रात के अंधेरे में करीब तीन बजे मोटरसाइकिल सवार पांच युवक उसके घर के बाहर खड़ी कार में तोड़फोड़ कर फरार हो गए. मंगलवार को अपने घर के सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद, उन्हें पता चला कि मोटर बाइक चालकों ने इस तरह की घटना को अंजाम दिया है ,मंगलवार को रानीगंज थाना में बंगीय अल्पसंख्यक बुद्धिजीवी मंच के शीर्ष नेताओं के साथ लिखित शिकायत दर्ज की.इस शिकायत के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद अपराधियों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू कर दी है. अल्पसंख्यक बुद्धिजीवियों के उच्च नेताओं का कहना है कि इन पर इस प्रकार का हमला पहले भी हो चुका है . उन्होंने अपने घर के बाहर सीसीटीवी लगाया फिर भी बेख़ौफ हो इस तरह की घटना से कई सवाल खड़े हो रहे हैं.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार